लाइव न्यूज़ :

Covid-19 diet tips: सुबह बासी मुंह खायें ये 5 चीजें, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Updated: October 6, 2020 10:31 IST

कोरोना वायरस डाइट प्लान : इन चीजों के सेवन से थकान, कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है

Open in App
ठळक मुद्देइम्यून पावर बढ़ाने के लिए खाने-पीने से जुड़ीं आदतों का पालन जरूरीसुबह उठकर बासी मुंह सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मोटापे, बवासीर, कब्ज, खून की कमी जैसी गंभीर रोगों से होगा बचाव

कोरोना काल में शरीर को मजबूत बनाकर वायरस से लड़ने के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन्हें कोरोना का जोखिम भी उतना ही कम होता है। 

इम्यून पावर बढ़ाने के लिए खाने-पीने से जुड़ीं आदतों का पालन करना बहुत जरूरी है। आपने नोटिस किया होगा कि सुबह उठते ही लोगों की अक्‍सर चाय या कॉफ़ी पीने की आदत होती है। क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपको धीरे-धीरे गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे कहा जाता है कि सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करना चाहिए और उसके बाद ही कुछ खाना चाहिए। 

कुछ चीजें हैं जिनका सुबह उठकर बासी मुंह सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बासी मुंह खाने से आपको कैंसर, मोटापे, बवासीर, कब्ज, खून की कमी जैसी गंभीर बीमारियों से राहत मिल सकती है। 

1) गुड़ और गर्म पानीआयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ और गर्म पानी का सेवन किया जाए तो शरीर में काफी शक्‍ति आती है। इसके अलावा और भी कई फायदे मिलते हैं। गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है जिससे नया खून बनता है और दिल की बीमारी दूर हमेशा के लिये दूर रहती है। अगर आपको दिनभर थकान का अनुभव होता है तो आप सुबह गुड़ जरूर खाएं। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही शुगर भी नहीं बढ़ता।

जिन लोगों को आसानी से भोजन पचाने में दिक्‍कत आती है उनके लिये गुड़ और गर्म पानी दवा का काम करता है। इसके साथ ही कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। गुड़ ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। हाई ब्‍लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। 

2) किशमिश किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। किशमिश में मुख्य रूप से जिंक, कैल्शियम, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह किशमिश खाने से कब्ज और बवासीर से बचने, खून की कमी दूर करने, ठंकान और शारीरिक कमजोरी से बचने में मदद मिल सकती है।

3) लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भुने हुए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही इससे शरीर भी सेहतमंद बनता है। ये शारीरिक कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।

4) भीगे बादामबादाम प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। ऐसा माना जाता है कि कच्चे बादाम की तुलना में भीगे बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका कारण यह है कि रातभर भिगोने के बाद छिलकों में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा बादाम के छिलके में टैनीन होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।

5) अमरूद के पत्ते अमरूद की तरह उसके पत्ते भी सेहत का भंडार हैं। कुछ लोगो के दांत काफी कमजोर होते हैं जिनसे उन्हें खाने पीने में बहुत ही तकलीफ होता है ऐसे में यदि आप सिर्फ दो पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाते हैं तो इससे आपके दांत काफी मजबूत होते हैं और कुछ भी आप आसानी से खा पी सकते हैं। यदि आपका पेट अक्सर साफ नही होता है और आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप रोज सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटकोरोना वायरसघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब