लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का नया स्वरूप ‘डेल्टा’ 104 देशों में फैला, डब्ल्यूएचओ ने कहा- जल्द पूरी दुनिया में हावी होने की आशंका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2021 20:15 IST

डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से एक को छोड़कर अन्य सभी में मामले बढ़े हैं। विश्व भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक महामारी से निपटने के लिए दुनिया को एकसाथ आना होगा। कोविड-19 लगातार बदल रहा है और अधिक संक्रामक होता जा रहा है।टीके कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है।

संयुक्त राष्ट्रः  विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि कोविड-19 का नया स्वरूप ‘डेल्टा’ विश्वभर में तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने दुनिया के तमाम देशों को आगाह करते हुए कहा कि डेल्टा वेरिएंट जो 104 देशों तक पहुंच गया है, इसके जल्द ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कहा कि पिछला सप्ताह ऐसा चौथा सप्ताह था, जब विश्व भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से एक को छोड़कर अन्य सभी में मामले बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि 10 सप्ताह तक मामलों में कमी आने के बाद इस तरह मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है.वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक ने कहा, कि ‘कोरोना का नया स्वरूप डेल्टा वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिससे संक्रमण के मामले और उससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा

‘डेल्टा’ अभी 104 देशों में फैल चुका है और इसके जल्द पूरी दुनिया में सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 लगातार बदल रहा है और अधिक संक्रामक होता जा रहा है. टेड्रोस ने कहा, ‘‘ आज मेरा संदेश यह है कि हम एक बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जो आगे चलकर जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा बन सकती हैं।

यह उन स्थानों के लिए और भी बदतर है, जहां टीके कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दुनिया को एकसाथ आना होगा.इसके अलावा उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, हम दो-ट्रैक पर चल रही महामारी के बीच हैं। जिन जगहों पर ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है, वहां पर भी डेल्टा वेरिएंट फैल रहा है।

डेल्टा वेरिएंट अधिक संक्रामक

खासतौर पर ये वेरिएंट उन लोगों को संक्रमित कर रहा है, जो वैक्सीनेट नहीं हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं, जिन मुल्कों में वैक्सीनेशन की दर बेहद कम है, वहां हालात और भी खराब हैं। उन्होंने इस बात की भी चेतावनी दी कि डेल्टा वेरिएंट अधिक संक्रामक है, इसलिए इससे बचना बेहद जरूरी है।

बता दें कि दुनियाभर में अभी तक कुल 18 करोड़ 80 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमें से अभी तक कुल 40 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना संक्रमण से दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां पर अभी तक 3 करोड़ 47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाजीका वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम