लाइव न्यूज़ :

Covid-19 treatment: कोरोना का तीसरा लक्षण है मांसपेशियों में दर्द, मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: August 19, 2020 11:49 IST

कोरोना वायरस के लक्षणों का घरेलू इलाज : वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कोरोना के लक्षणों का समय पर सही इलाज हो जाए तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देपहला लक्षण बुखार, दूसरा लक्षण खांसी और तीसरा लक्षण मांसपेशियों में दर्दकोरोना का लक्षणों का इलाज जरूरी, बीमारी को बढ़ने से रोकने में मिल सकती है मदद

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने के नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 22,306,539  लोग संक्रमित हो चुके हैं और 784,353 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोविड-19 की चपेट में अब तक 2,766,626 लोग आ चुके हैं जबकि 53,014 लोगों की मौत हो गई है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 

इस बीच वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के मरीजों में लक्षण दिखने के संभावित क्रम का पता लगा लिया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड-19 के मरीजों में सबसे पहला संभावित लक्षण बुखार, दूसरा लक्षण खांसी और तीसरा लक्षण मांसपेशियों में दर्द होना है। यह अध्ययन फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

कोरोना के लक्षणों का क्रम कुछ इस तरह है- 1) बुखार, 2) उसके बाद खांसी, 3) मांसपेशियों में दर्द, 4) मितली, उल्टी और 5) दस्त जैसे लक्षण हैं। प्रमुख शोधकर्ता जोसफ लार्सन ने कहा, 'लक्षण नजर आने का क्रम मायने रखता है। 

हर बीमारी अलग तरीके से आगे बढ़ती है और इसका मतलब है कि चिकित्सक जल्द यह पता लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित है या फिर उसे कोई अन्य रोग है। इससे वह उपचार संबंधी बेहतर फैसले ले सकते हैं। उनका यह भी मानना है कि लक्षणों का पता चलते ही अगर समय पर इलाज शुरू हो जाए तो बीमारी पर काबू पाने में मदद मिल सकती है। 

मांसपेशियों में दर्द के घरेलू उपचार

आराम करेंअगर आपको यह लक्षण महसूस हो रहा है तो आपको अपने काम से ब्रेक लेकर आराम करना चाहिए। अगर आपकी मांसपेशियों में पीड़ा है तो कुछ दिन आराम करें और उन्हें ठीक होने दें। 

बर्फ इसके लिए आप बर्फ का इस्तेमाल आर सकते हैं। पीड़ायुक्त जगह पर दिन में तीन बार 15 से 20 मिनट के लिए आइस पैक लगायें। अगर आप चाहे तो फ्रोजेन सब्जियों के बैग का उपयोग कर सकते हैं। 

तेल से मालिश मालिश से मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण बढ़ता है जिससे मांसपेशियों को गर्मी मिलती है तथा यह लेक्टिक एसिड को दूर करता है जबकि तेल मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और दर्द से राहत दिलाता है। विभिन्न प्रकार के तेल जैसे पाइन, लैवेंडर, अदरक और पिपरमेंट का तेल मांस पेशियों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

गर्म सिकाईगर्म सिकाई का उपयोग मोच या ऐंठन, मांसपेशियों में जकड़न या ऐंठन के उपचार में किया जाता है। अच्छा होगा कि गंभीर चोटों में हीट थेरपी का उपयोग न किया जाए क्योंकि इसके कारण सूजन बढ़ सकती है और असुविधा हो सकती है। गर्मी से मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है, मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और मांसपेशियों का तनाव कम होता है।  

गर्म और ठंडा स्नान बारी बारी गर्म और ठंडे पानी से स्नान करने से दर्द से तेज़ी से आराम मिलता है। इससे प्रभावित स्थान का रक्त परिसंचरण बढ़ता है, सूजन और दर्द कम कम होता है। ठंडा स्नान दर्द वाले स्नान को सुन्न कर देता है तथा गर्म स्नान मांसपेशियों को आराम देता है, ऐंठन को दूर करता है तथा सम्पूर्ण शरीर के तनाव को कम करता है।

मैगनीशियम वाली चीजें खायें शरीर में मैगनीशियम का स्तर कम होने पर मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। मैगनीशियम का संपूरक लें। आप अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं जिनमें मैगनीशियम प्रचुर मात्रा में हो। मैगनीशियम से समृद्ध खाद्य पदार्थों में गुड़, कुम्हड़ा और कद्दू के बीज, पालक, बीन्स, अलसी के बीज, तिल के बीज, बादाम और काजू शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब