लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ICMR ने खोज निकाले कोरोना के तेजी से फैलने के कारण और बचने के 3 असरदार उपाय

By भाषा | Updated: May 27, 2020 09:22 IST

आईसीएमआर ने इस संबंध में अध्ययन किया है कि कैसे फरवरी में इटली के कुछ पर्यटकों से वायरस पूरे देश में फैलने लगा

Open in App

कोरोना वायरस का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस की चपेट में दुनियाभर में 5,684,795 लोग संक्रमित हो गए हैं और 352,225 लोगों की मौत हो गई है। भारत में इससे 150,793 लोग पीड़ित हुए हैं और 4,344 लोगों की मौत हुई है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

कोरोना संकट के बीच देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पुन: पुष्टि की है कि करीबी संपर्क में आने से कोरोना वायरस के प्रसार की दर काफी अधिक होती है, इसलिए भौतिक दूरी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और संक्रमण नियंत्रण जैसे जनस्वास्थ्य कदम महामारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक हैं। 

अध्ययन में इतालवी पर्यटकों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के पहले क्लस्टर में सामने आई चीजों को साझा करते हुए आईसीएमआर ने यह भी कहा कि लक्षण पूर्व और लक्षणमुक्त मामलों में संक्रमित के करीबी संपर्कों की जांच महत्वपूर्ण है तथा इस बात पर जोर दिया कि महामारी के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए करीबी संपर्कों का पता लगाने तथा उनकी जांच करने की रणनीति शुरू में ही संक्रमित का पता लगाने तथा उन्हें पृथक रखने के लिए काफी अहम है। 

मार्च-अप्रैल में 16 इतालवी पर्यटकों और एक भारतीय में सार्स-कोव-2 संक्रमण के क्लस्टर की विस्तृत जांच की गई थी। आईसीएमआर की संबंधित अध्ययन रिपोर्ट इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में ऑनलाइन प्रकाशित हुई। 

इटली के 23 पर्यटकों का एक समूह 21 फरवरी को तीन भारतीयों के साथ नयी दिल्ली पहुंचा था। ये लोग राजस्थान में कई पर्यटन स्थलों पर गए। समूह में शामिल 69 वर्षीय एक इतालवी पुरुष को 29 फरवरी को जयपुर स्थित सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण थे।

जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। उसकी 70 वर्षीय पत्नी को बीमारी का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन जांच में वह भी संक्रमित पाई गई। पति-पत्नी दोनों को पृथक कर दिया गया। समूह के शेष 24 सदस्य (21 इतालवी और तीन भारतीय) दो मार्च को एक ही ट्रेन बोगी से दिल्ली लौट आए और उन्हें भी पृथक कर दिया गया। शुरू में ये सभी लक्षणमुक्त थे। 

तीन मार्च को उनके गले और नाक से नमूने लेकर जांच की गई जिनमें से 15 (14 इतालवी और एक भारतीय) लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। इन लोगों को पृथक-वास में रखा गया। इस तरह तीन मार्च तक 26 लोगों में से 17 कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए और संक्रमण की यह दर 65.4 प्रतिशत थी। इन 17 रोगियों में से नौ लक्षणयुक्त थे और आठ में कोई लक्षण नहीं था। लक्षणयुक्त नौ लोगों में से छह को हल्का बुखार था, एक की हालत गंभीर थी और दो बुरी तरह बीमार थे। 

देश की शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई ने कहा, ‘‘कोविड-19 की पुष्टि के दिन और आरटी-पीसीआर नेगेटिविटी के बीच औसत अवधि 18 दिन (रेंज-12-23 दिन) की थी। मामलों की 11.8 प्रतिशत मृत्यु दर के साथ दो लोगों की मौत हो गई।’’ 

आईसीएमआर ने कहा कि यह अध्ययन करीबी संपर्कों में संक्रमण के प्रसार की दर काफी अधिक होने की पुन: पुष्टि करता है, इसलिए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भौतिक दूरी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और संक्रमण नियंत्रण जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम आवश्यक हैं। 

इसने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन क्लस्टर ने मौजूदा आंकड़ों में दर्ज संभावित दर के मुकाबले अधिक जोखिम दर दर्शाई जैसे कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज पोत में (19.2) प्रतिशत और ग्रांड प्रिंसेस क्रूज पोत में (16.6) प्रतिशत।’’ 

आईसीएमआर ने कहा कि यह यात्रा के दौरान बंद वातावरण, सूचकांक मामले के अधिक और लगातार संपर्क में आने की वजह से हो सकता है। अध्ययन में कहा गया कि सूचकांक मामले को छोड़कर अन्य मामले जांच के समय लक्षणमुक्त मामले थे और समूची बीमारी के दौरान लगभग आधे मामले लक्षणमुक्त मामले रहे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब