लाइव न्यूज़ :

लड़कियां ध्यान दें! अगर आपको है इन 6 में से एक भी लक्षण तो आप हैं STD से पीड़ित

By उस्मान | Updated: March 15, 2018 13:45 IST

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए

Open in App

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में यौन संचारित रोग (STD) होने का अधिक खतरा होता है। एसटीडी महिलाओं में इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण है। इतना ही नहीं डॉक्टर प्रेगनेंट महिलाओं में सिफिलिस के लिए भी टेस्ट करते हैं क्योंकि एसटीडी से होने वाले बच्चे को खतरा हो सकता है। असुरक्षित यौन संबंध के कारण एसटीडी का खतरा अधिक होता है। एसटीडी एक बैक्टीरिया, वायरल या एक पैरसिटिक इन्फेक्शन के वजह से हो सकता है जो अनसेफ सेक्स के दौरान फैल सकते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो संभव है आप यौन संचारित रोग से पीड़ित हों।

1) डिस्चार्ज का कलर चेंज होना

वैजाइनल डिस्चार्ज आमतौर पर वाइट कलर का और थोड़ा मोटा होता है। इसकी स्मेल भी आमतौर पर एक जैसी ही होती है। लेकिन एसटीडी होने पर इन चीजों में बदलाव आ सकता है। यानी अगर डिस्चार्ज पीले या हरे रंग का हो रहा है और स्मेल भी कुछ अलग आ रही है, तो समझ लीजिए कुछ गड़बड़ है। 

2) यूरिन के समय तेज दर्द होना

अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती हैं, तो पेशाब के समय आपको दर्द हो सकता है। लेकिन अगर पर्याप्त पानी पीने के बावजूद ऐसा हो रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यह एसटीडी का लक्षण हो सकता है।

3) निचले हिस्से में खुजली होना

अगर आपको हमेशा निचले हिस्से यानी योनी के आसपास खुजली होती रहती है, तो हो सकता है ऐसा एसटीडी की वजह से हो रहा हो। ऐसा ट्रिकोमोनिसिस से हो सकता है। 

4) बॉडी पर रेड रैशेष

इस स्थिति में आपको सिफिलिस की समस्या हो सकती है जिस वजह से आपके हथेलियों, पैरों और धड़ के ऊपर रेड रैशेष हो सकते हैं। ध्यान रहे कि यह समस्या कार्डियोवैस्कुलर और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण भी हो सकी है, इसलिए सतर्क रहें।  

5) सेक्स के दौरान दर्द

सेक्स के दौरान लड़कियों को दर्द होना आम बात है। लेकिन अगर आप हमेशा सेक्स के दौरान तेज दर्द और बेचैनी महसूस करती हैं, तो यह संकेत है कि कुछ गड़बड़ है। 

6) लोअर पेल्विक पेन

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेल्विक हिस्से में ऐंठन या दर्द होना आम बात है लेकिन अगर आप नियमित रूप से इस तरह का दर्द महसूस करती हैं, तो संभव है ऐसा एसटीडी की वजह से हो।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब