Protect Child from Eye Problem: कोरोना काल में आजकल ऑनलाइन क्लास हो रहे हैं। ऐसे में मोबाइल, लैपटॉप और गैजेट्स का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। ऑनलाइन क्लास की वजह से बच्चों को इन गैजेट्स से चिपके रहना पड़ रहा है जिसके वजह से आपके बच्चों को आंख की समस्या हो सकती है। जानकारों का कहना है कि बच्चों की आंख बड़ो की आंख के मुकाबले काफी नर्म होता है जिससे इसमें दिक्कतें जल्दी आना शुरू हो जाती है।
क्या कहना है एक्सपर्ट्स का (What Expert Says on Eye Problem)
इस मामले में एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक रिसर्च में यह पता चला है कि करीब 40% बच्चों की आंखें ऐसी है जिन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। उनके मुताबिक, समय रहते अगर इसे ध्यान नहीं दिया गया तो यह आगे चलकर बहुत खराब साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स बच्चों पर ध्यान देने की बात भी कही है।
बच्चों की आंख वाली समस्याओं के लिए खिलाएं यह सब्जियां (Vegetables for Eye Problem)
जानकार बताते है कि पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चों का ध्यान रखें। उनके शरीर के साथ उनकी आंखों का भी ख्याल रखें। इसके लिए आप बच्चों को खूब हरी पत्तियों वाली सब्जियां खिलाएं। इन सब्जियों में खूब पोषण होता है जिससे बच्चों के शरीर के साथ आंख भी फिट रहता है। इन सब्जियों को बच्चों को आज से ही देना शुरू कर दें।
-पालक-गाजर-ब्रोकली-शकरकंद-टमाटर-आवला
ऐसे रखें बच्चों की आंखों का ख्याल (Protect Child from Eye Problem)
अगर आपके बच्चों की आंखों में जरा भी दिक्कत है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर को देखाएं। ऐसे भी बच्चों को बिना किसी तकलीफ के डॉक्टरों को देखाते रहना चाहिए। हमेशा किए जाने वाले चेकअप से आप अपने बच्चों की आंखों का सही से देखभाल कर पाएंगे।
बच्चों की स्क्रीन टाइमिंग को करें फिक्स (Fix Screen Timing for Eye Problem)
आंखों के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की आंखे काफी नाजुक होती है। उन्हें ज्यादा देर तक मोबाइल, लैपटॉप और गैजेट्स पर समय बिताने से रोकें। यही नहीं उनके गेम खेलने वाली नशा पर भी ध्यान रखें। इसलिए जानकार कहते है कि बच्चें कितने देर तक स्क्रीन पर रहेंगे, इसकी एक टाइम फिक्स करें और उसी समय तक उन्हें मोबाइल, लैपटॉप और गैजेट्स को इस्तेमाल करने की इजाजत दें। ऐसा कर आप अपने बच्चों की आंखों का सही से देखभाल कर पाएंगे।
आंखों का करवाएं एक्सरसाइज (Do Eye Exercise for Eye Problem)
बच्चों के साथ मिलकर उनकी आंखों का एक्सरसाइज करवाएं। एक्सरसाइज बहुत ही अच्छी चीज हैं। ये न केवल आपके शरीर को फिट रखती है, बल्कि अगर आप आंखों की भी एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी आंख भी अच्छा रहती है। इसलिए आप बच्चों को भी ये आदत डाले कि वे अपनी आंखों का एक्सरसाइज करें। बच्चों की आंखों के लिए आप चाहें तो उंगली वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)