लाइव न्यूज़ :

Char Dham Yatra: तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श 12 भाषाओं में जारी?, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, जानिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2025 15:18 IST

Char Dham Yatra: तीर्थयात्रियों की मृत्यु के सबसे आम कारण ऊंचाई पर होने वाली बीमारी, ऑक्सीजन की कमी और हृदयाघात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य कारणों से 246 जबकि 2023 में 242 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई थी।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।स्वास्थ्य एवं पर्यटन पंजीकरण ऐप पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना चाहिए।

Char Dham Yatraउत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है, जिसमें उनसे यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच कराने को कहा गया है। परामर्श में तीर्थयात्रियों से यात्रा से पहले पैदल चलने का अभ्यास करने, प्राणायाम और हृदय संबंधी व्यायाम करने को भी कहा गया है। हर साल चारधाम यात्रा के दौरान कई तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मृत्यु हो जाती है। तीर्थयात्रियों की मृत्यु के सबसे आम कारण ऊंचाई पर होने वाली बीमारी, ऑक्सीजन की कमी और हृदयाघात हैं।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले वर्ष यात्रा के दौरान स्वास्थ्य कारणों से 246 जबकि 2023 में 242 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई थी। यह परामर्श 12 भाषाओं में जारी किया गया है जिसमें श्रद्धालुओं से अपने साथ पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां रखने को कहा गया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। परामर्श के अनुसार, श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य एवं पर्यटन पंजीकरण ऐप पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना चाहिए।

यात्रा के दौरान उन्हें पर्याप्त पानी, संतुलित आहार और हल्के गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान ज़रूरत पड़ने पर अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए यात्रा मार्ग पर बनाए गए जांच केंद्रों और चिकित्सा राहत चौकियों का लाभ उठाने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :Char Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम