लाइव न्यूज़ :

देर तक बैठकर टीवी देखने से आपको हो सकते हैं 9 तरह के कैंसर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 15:50 IST

एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि घंटों तक बैठकर टीवी देखने से ब्रेस्ट और कोलोन सहित नौ तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Open in App

अगर आप लगातार कई-कई घंटे बैठकर टीवी देखते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि घंटों तक बैठने से ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर के अलावा नौ अन्य तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसमें फेफड़े, सिर और गर्दन का कैंसर शामिल है। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक घंटे टीवी देखने से ही इन सभी की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए शोधकर्ताओं ने इससे फिजिकल एक्टिविटी करने पर जोर दिया है। 

क्या कहती है रिसर्च

अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टरचार्ल्स ई मैथ्यूज के अनुसार, लोगों को घंटों खाली बैठने की बजाय फिजिकल एक्टिविटी करते रहना चाहिए। इससे भी ज्यादा जरूरी है कि कम से कम देर बैठें।  

फिजिकल एक्टिविटी है जरूरी

मैथ्यूज के अनुसार, एक घंटे टीवी देखने की बजाय फिजिकल एक्टिविटी की जा सकती है या घर का काम भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीवी घर से बाहर जाने या कुछ काम करने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। 

हफ्ते में 5 घंटे करें हल्की एक्सरसाइज

मैथ्यूज के अनुसार, कुछ न करना या खाली बैठना सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। हफ्ते में पांच घंटे तक हल्का कामकाज और दो से ढाई घंटे मे भारी मेहनत का काम करने सेहत के लिए अच्छा है। काम करने से न सिर्फ छरहरी काया बनी रहती है, बल्कि असमय मौत का खतरा भी कोसों दूर रहता है।  

देर तक बैठने से हो सकते हैं ये रोग

हृदय संबंधी बीमारी, आघात, टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, मस्तिष्क संबंधी बीमारियां, सांस संबंधी बीमारियां और कैंसर से मौत का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए सात से साढ़ सात घंटे तक हल्के से भारी काम या व्यायाम किया जा सकता है। इससे असमय मौत की आशंका 20 फीसदी तक घट जाती है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइलमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब