लाइव न्यूज़ :

Black Fungus: क्या जिन्हें कोरोना नहीं है उन्हें भी 'ब्लैक फंगस' हो सकता है ?, जानिये एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

By उस्मान | Updated: May 24, 2021 08:34 IST

ऐसा माना जा रहा है कि ब्लैक फंगस का खतरा सिर्फ कोरोना के मरीजों को है लेकिन यह सही नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के मरीजों को इसका अधिक खतराकोरोना के बिना भी हो सकता है ब्लैक फंगसडायबिटीज के मरीजों को भी इसका अधिक खतरा

भारत में कोविड-19 रोगियों में म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस के मामलों में तेज वृद्धि के बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह फंगल संक्रमण कोविड के बिना भी हो सकता है और इसलिए जिन्हें हाई ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि यह एक ऐसा संक्रमण है जो कोविड से पहले भी मौजूद था। ब्लैक फंगस के बारे में मेडिकल छात्रों को जो सिखाया जाता है, वह यह है कि यह डायबिटीज के मरीजों को यह संक्रमित करता है।  

डायबिटीज की गंभीरता के बारे में बताते हुए डॉ पॉल ने कहा कि जब ब्लड शुगर लेवल 700-800 तक पहुंच जाता है, तो उस स्थिति को डायबिटीज  केटोएसिडोसिस के रूप में जाना जाता है। ब्लैक फंगस बच्चों या वृद्ध लोगों में होना आम है।

डॉ पॉल ने कहा कि निमोनिया जैसी कोई अन्य बीमारी स्थिति को बढ़ा देती है। कोरोना इसका एक बड़ा कारण है लेकिन इसके अलावा स्टेरॉयड का उपयोग आता है। इन सभी ने स्थिति को जटिल बना दिया है, यह साफ है कि कोरोना के बिना लोगों को भी म्यूकोर्मिकोसिस हो सकता है।

एम्स के डॉ निखिल टंडन ने कहा है कि स्वस्थ लोगों को इस संक्रमण के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों की प्रतिरक्षा कमजोर होती है, उन्हें केवल अधिक जोखिम होता है।

डॉ टंडन ने कहा कि ऐसा हुआ होगा कि महामारी की दूसरी लहर में कोविड संस्करण ने पहली लहर की तुलना में प्रतिरक्षा पर अधिक हमला किया है, यही वजह है कि म्यूकोर्मिकोसिस के इतने सारे मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, स्टेरॉयड का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है। लेकिन उचित जांच के बिना निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब