लाइव न्यूज़ :

Black Fungus update: 'ब्लैक फंगस' हुआ घातक, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में दो मरीजों की आंत में मिला फंगस

By उस्मान | Updated: May 23, 2021 10:05 IST

आमतौर पर यह फंगस फेफड़ों में पाया जाता है लेकिन दो मरीजों में यह आंत में पाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने दो रोगियों में ब्लैक फंगस के दुर्लभ मामले का पता लगायामरीजों में छोटी आंत में ब्लैक फंगस पाया गया है आमतौर पर ब्लैक फंगस फेफड़ों में पाया जाता है

कोरोना वायरस महामारी के बीच 'ब्लैक फंगस' बीमारी का खर तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल भाषा में म्यूकोर्मिकोसिस नाम के इस घातक संक्रमण ने देश में अब तक करीब 219 लोगों की जान ले ली है। 

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने दो रोगियों में ब्लैक फंगस के दुर्लभ मामले का पता लगाया। अस्पताल ने कहा कि दो मरीजों में छोटी आंत में ब्लैक फंगस पाया गया है और यह मरीज कोरोना वायरस से उबर चुके हैं।

इंडिया डॉट कॉम ने इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के आधार पर लिखा है कि आमतौर पर ब्लैक फंगस फेफड़ों में पाया जाता है। लेकिन सर गंगा राम अस्पताल में में मिले दो मामले दुर्लभ हैं और इन मरीजों के पेट में म्यूकोर्मिकोसिस था।

बायोप्सी द्वारा दोनों रोगियों में छोटी आंत के म्यूकोर्मिकोसिस के बारे में पता चला है। इन दोनों रोगियों को कोविड था और उन्हें डायबिटीज भी था लेकिन उनमें से केवल एक को स्टेरॉयड मिला था। 

सीटी स्कैन करने के बाद मरीज की छोटी आंत में म्यूकोर्मिकोसिस का पता चला। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना देरी किए ऑपरेशन करने का फैसला किया क्योंकि सीटी स्कैन से पता चला कि उसकी छोटी आंत में छेद हो गया था।

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब