लाइव न्यूज़ :

Black fungus prevention tips: 'ब्लैक फंगस' से बचने के लिए डेंटिस्ट ने बताये 3 सरल उपाय

By उस्मान | Updated: May 22, 2021 13:11 IST

ब्लैक फंगस को कई राज्यों में महामारी घोषित किया गया है और इसका सही इलाज नहीं कराना घातक हो सकता है

Open in App
ठळक मुद्देब्लैक फंगस को कई राज्यों में महामारी घोषित किया गया हैइसका सही इलाज नहीं कराना घातक हो सकता हैइससे बचने के लिए मुंह की स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी

भारत में कोरोना वायरस महामारी के बीच 'ब्लैक फंगस' का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में इस घातक वायरस के करीब सात हजार मामले हो गए हैं। इसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है।

यह आमतौर पर उन रोगियों में देखा जा रहा है जिन्हें लंबे समय तक स्टेरॉयड दिया गया था, जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे, ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर थे, खराब स्वच्छता या जो डायबिटीज जैसी अन्य बीमारी के लिए दवा ले रहे हैं। यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो यह संक्रमण घातक हो सकता है।

ब्लैक फंगस के लक्षण

ब्लैक फंगस के प्रमुख लक्षणों में मुंह से जुड़े लक्षण हैं. इनमें मुंह, जीभ, मसूड़ों का रंग बदलना, भरी हुई नाक, तेज दर्द, चेहरे की सूजन, आंखों के नीचे भारीपन, बेचैनी, बुखार और सिरदर्द शामिल हैं।

ब्लैक फंगस से बचने के उपाय

मौखिक स्वच्छता बनाए रखेंकोविड के ठीक होने के बाद, स्टेरॉयड और अन्य दवाओं का सेवन मुंह में बैक्टीरिया या फंगस को बढ़ने में सक्षम बनाता है और साइनस, फेफड़े और यहां तक कि मस्तिष्क में भी समस्या पैदा करता है। दिन में दो-तीन बार ब्रश करें. मुंह की सफाई करने से बहुत मदद मिल सकती है। 

ब्रश बदलेंरोगियों के लिए बीमारी के प्रभाव से खुद को बचाने के लिए कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार नकारात्मक परीक्षण करने के बाद अपना टूथब्रश बदल लें और नियमित रूप से अपना मुंह धोते रहें।

टूथब्रश और टंग क्लीनर को साफ रखेंकोरोना से ठीक हुए मरीज को अपना ब्रश वहां नहीं रखना चाहिए, जहां अन्य लोग रख रहे हैं। इसके अलावा ब्रश और टंग क्लीनर को नियमित रूप से एंटीसेप्टिक माउथवॉश से साफ करने की सलाह दी जाती है।

इन लक्षणों पर रखें नजर

डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे चेहरे के किसी भी हिस्से में सूजन, आंखों की रोशनी की समस्या या सिर के किसी एक हिस्से में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर कोविड-19 से ठीक होने वाले व्यक्ति को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो वो तत्काल ईएनटी स्पेशलिस्ट से संपर्क करें।

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और एम्स के डॉक्टर पीयूष रंजन सहित कई विशेषज्ञों ने कहा है कि एक बार संक्रमित होने पर इस फंगल संक्रमण का जल्द पता लगने से मरीजों की जान बच सकती है। 

उन्होंने कहा है कि लक्षणों को समझने के लिए कोरोना के मरीजों को दिन के उजाले में नाक, गाल और आंखों के आसपास चेहरे की सूजन, रंग बदलना, दर्द आदि के लिए पूरे चेहरे की जांच करनी चाहिए। 

अगर दांतों का ढीला होना, मुंह के अंदर का हिस्सा काला होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना तुरंत डॉक्टर को देनी चाहिए । डॉक्टरों ने सलाह दी है कि कोविड-19 से ठीक होने के दौरान और बाद में ब्लड शुगर लेवल की भी जांच करते रहना चाहिए।

भारत में ब्लैक फंगस के सात हजार से ज्यादा मामले मोटे अनुमानों के अनुसार, देश में ब्लैक फंगस के 7,000 से अधिक मामले हैं। देश में अब तक सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में सामने आया है, इसके बाद गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना का नंबर आता है।

संक्रमण से कितने लोगों की मौत हुई है?बताया जा रहा है कि इस घातक संक्रमण से अब तक कम से कम 219 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

म्यूकोर्मिकोसिस कैसे फैलता है?म्यूकोर्मिकोसिस एक फंगल संक्रमण है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल सकता है।

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब