लाइव न्यूज़ :

Bird flu outbreak: क्या बर्ड फ्लू संकट में चिकन और अंडे खाना सुरक्षित है ?

By उस्मान | Updated: January 7, 2021 11:59 IST

जानिये इन बर्ड फ्लू के दौरान आपको चिकन या अंडे खाने चाहिए या नहीं, एम्स ने क्या कहा है

Open in App
ठळक मुद्देइंसानों में भी हो सकता है बर्ड फ्लूएम्स का सुझाव सोच-समझकर खाएं चिकन और अंडेजानिये बर्ड फ्लू के इंसानों में क्या लक्षण हैं

हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान जैसे भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। इन राज्यों में बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को रोकने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

बर्ड फ्लू के कारण देश के कई हिस्सों में पिछले एक सप्ताह में लाखों कौवे, मुर्गे- मुर्गियां और बत्तखों की मौत हो गई है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों में पक्षियों को मारने के काम जारी है। 

सवाल यह है कि आखिर बर्ड फ्लू क्या है, इसके लक्षण क्या हैं, और क्या किसी क अंडे या चिकन खाने से बर्ड फ्लू हो सकता है क्या ? चलिए जानते हैं इन सवालों के जवाब। 

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू को 'एवियन इन्फ्लूएंजा' या 'एवियन फ्लू' के रूप में भी जाना जाता है। इस फ्लू के वायरस पक्षियों के बीच स्वाभाविक रूप से पाए जाते हैं। बर्ड फ्लू पक्षियों के बीच बहुत संक्रामक है और मुर्गियों और बत्तखों सहित कुछ पालतू पक्षियों को बहुत बीमार बना सकता है और उन्हें मार सकता है।

पक्षियों में एवियन फ्लू कैसे फैलता है?

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित पक्षी अपने लार, नाक स्राव और मल में फ्लू वायरस बहाते हैं। अतिसंवेदनशील पक्षी तब संक्रमित हो जाते हैं जब उनका दूषित उत्सर्जन के साथ संपर्क होता है।

क्या बर्ड फ्लू इंसानों को हो सकता है?

यह माना जाता है कि मनुष्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण के अधिकांश मामले संक्रमित मुर्गों या दूषित सतहों के संपर्क के कारण हुए हैं। मानव-से-मानव संचरण का अब तक कोई प्रमाण नहीं है।

मनुष्यों में एवियन फ्लू के लक्षण और संकेत क्या हैं?

बर्ड फ्लू होने पर आपको खांसी, बुखार, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, निमोनिया और अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी यह मनुष्यों को प्रभावित करता है और श्वसन विकार का कारण बनता है।

हालांकि, इस वायरस के लक्षण कोविड की तुलना में जल्दी दिखाई देने लगते हैं और श्वसन लक्षण निमोनिया में तेजी से बढ़ सकते हैं। 

एवियन फ्लू के लिए क्या टेस्ट कराना चाहिए?

एवियन फ्लू की जांच के लिए मरीज के गले से स्वैब लिया जाता है।

क्या पोल्ट्री अंडे खाने से बर्ड फ्लू हो सकता है?

चूंकि बर्ड फ्लू पोल्ट्री में फैल सकता है इसलिए अंडे या मांस की खपत करने का मतलब यह है कि आप इसके जोखिम को कम कर सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, चिकन और मुर्गी यदि सही तरीके से पकाया जाता है, तो खाने के लिए सुरक्षित है।  

एम्स संस्थान का सुझाव है कि पोल्ट्री से संबंधित वस्तुओं को अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए। अगर अंडा खा रहे हैं तो ध्यान रहे कि अंडे की जर्दी अच्छी तरह पकी होनी चाहिए। बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच कच्चे अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए। 

H5N1 फ्लू को मारने के लिए मुर्गी और बतख के अंडे को 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पकाना चाहिए। अंडे या चिकन बनाने से पहले या बाद में हाथों को कम से कम 20 सेकंड के लिए गुनगुने पानी से धोना चाहिए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसके कालरा ने सुझाव दिया कि चिकन के सेवन से कुछ समय के लिए बचना चाहिए, जबकि वायरस पक्षियों में फैल रहा है।

क्या एवियन फ्लू के खिलाफ मनुष्यों के लिए एक टीका है?

बर्ड फ्लू के खिलाफ मनुष्यों के लिए कोई टीका नहीं है। मानव इन्फ्लूएंजा वायरस के खिलाफ टीका एवियन फ्लू से रक्षा नहीं करता है।

टॅग्स :बर्ड फ्लूकोरोना वायरसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब