लाइव न्यूज़ :

सोने से 90 मिनट पहले कर लें ये एक काम, यौन जीवन बनेगा सुखमय, मोटापा और तनाव भी होंगे दूर

By उस्मान | Updated: July 25, 2019 11:12 IST

अगर आप अनिद्रा, मोटापा, तनाव, चिंता, त्वचा या यौन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको आज रात से ही आपको गुनगुने पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए।

Open in App

अगर आप अनिद्रा, मोटापा, तनाव, चिंता, त्वचा या यौन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको आज रात से ही आपको गुनगुने पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के शोधकर्ताओं का मानना है कि रात को सोने से 90 मिनट पहले 41 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी से नहाने से आपको इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।  

1) नींद में होता है सुधाररात को सोने से 90 मिनट पहले 41 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी से नहाने से आपकी नींद में सुधार हो सकता है। यह बात यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास में सामने आई है। उनका मानना है कि इससे आपको सिर्फ दस मिनट के भीतर नींद आ सकती है।

2) वजन होता है कमअगर जिम में घंटों पसीना बहाकर या तमाम तरह की डाइट लेने के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको यह तरीका अपनाकर देखना चाहिए। शोधकर्ता मानते हैं कि रात को गर्म पानी से नहाने से मेटाबोलिज्म में सुधार होता है और आपको एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। 

3) मूड ठीक रखने में मददगारथकान की वजह से मूड भी खराब हो जाता है। ऐसे में जब थकान दूर हो जाती है तो मूड भी अच्छा हो जाता है। अगर ऑफिस की थकान और प्रदूषण के चलते आप चिड़चिड़े रहने लगे हैं तो रात को नहाकर सोना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

4) थकान और तनाव से राहतरात को गुनगुने पानी से नहाने से शरीर की थकान दूर होती है और आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ताजगी मिलती है। यह मूड को ताज़ा करके मन और शरीर दोनों को तनाव से मुक्ति देता है। इतनी ही यह एस्ट्रोजन या टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स में सुधार करके यौन जीवन को बेहतर बनाता है।

5) त्वचा पर आती है चमकबिस्तर पर जाने से पहले नहाना त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। यह शरीर से सभी कीटाणुओं और जीवाणुओं को धोने में मदद करता है। यह इस प्रकार शरीर से बैक्टीरिया के संक्रमण और त्वचा की समस्याओं को कम करता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्सवजन घटाएंरिलेशनशिप टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब