लाल प्याज कुदरत का खास वरदान, जानें इसके गुण और पाएं लाभ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 27, 2018 11:16 AM2018-09-27T11:16:28+5:302018-09-27T11:16:28+5:30

लाल रंग के प्याज में वे तमाम गुण पाये ही जाते हैं जो दूसरे रंग वाले प्याज में होते हैं। साथ ही कुछ अतिरिक्त गुण भी इसमें पाये जाते हैं।

Benefits of red onion for health, skin and hair | लाल प्याज कुदरत का खास वरदान, जानें इसके गुण और पाएं लाभ

लाल प्याज कुदरत का खास वरदान, जानें इसके गुण और पाएं लाभ

हम सब जानते हैं कि बिना प्याज चाहे जितना अच्छा भोजन बनाया गया हो, वह बेस्वाद ही लगता है। करीब-करीब यही बात बिना प्याज के सलाद पर भी लागू होती है। लेकिन प्याज सिर्फ मसाला और सलाद के रूप में ही इस्तेमाल नहीं होता। प्याज शरीर को बीमारियों से भी बचाता है।

प्याज का रस बालों में लगाने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। प्याज का रस बालों को काला भी बना देता है। लेकिन आमतौर पर कौन सा प्याज ज्यादा फायदेमंद है लोग इस बात को लेकर भ्रम में पड़ जाते हैं। क्योंकि बाजार में कई तरह के प्याज मिलते हैं।

कुछ ऐसे जिनमें हरी पत्तियां मौजूद होती हैं, साथ ही प्याज की गांठ भी होती है। इसी तरह कुछ प्याज सफेद रंग के होते हैं तो कुछ प्याज गहरे लाल रंग के और कुछ कम गहरे लाल रंग के।

ये भी पढ़ें: कब्ज-बवासीर को जड़ से खत्म करके चेहरे पर खुशी लाती हैं ये 10 चीजें

लाल रंग का प्याज

लाल रंग के प्याज में वे तमाम गुण पाये ही जाते हैं जो दूसरे रंग वाले प्याज में होते हैं। साथ ही कुछ अतिरिक्त गुण भी इस रंग के प्याज में पाये जाते हैं। मसलन लाल प्याज का रिश्ता दिल की बीमारी की औषधि से भी होता है।

लाल प्याज नियमित खाने से दिल की बीमारी नहीं होती। लाल प्याज खाने से लू भी नहीं लगती। इसके अलावा लाल प्याज के और भी तमाम गुण हैं मसलन  यह प्रोस्टेट और पेट के कैंसर होने से रोकता है। शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल को निकालकर हृदय को रोगों से बचाता है। इसे नियमित खाने में इस्तेमाल करने से हाई ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।

यह बालों की समस्याओं से भी बचाता है मसलन अगर बाल गिरने की समस्या से जूझ रहे हैं तो जिस जगह से बाल ज्यादा गिर रहे हैं, वहां प्याज का रस दिन में दो बार रगड़ें कुछ ही दिनों में बाल गिरना बंद हो जाते हैं। साथ ही इसके लेप को लगाने से बाल सफेद नहीं होते। इससे बालों की रूसी की समस्या भी खत्म हो जाती है। क्योंकि  इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं। 

प्याज में इतने सारे अ।षधीय गुण होते हैं शायद इसी वजह से प्याज को उम्रवर्धक कहते हैं यानी इसके खाने से उम्र में इजाफा होता है। बीमारियों से बचाने के अलावा प्याज पुरुषों के सेक्सुअल स्वास्थ्य में भी मददगार साबित होता है। इसका नियमित सेवन करने से पुरुषों की कामशक्ति बढ़ती है। साथ ही हाजमा भी सही रहता है।

100 ग्राम कच्चे लाल प्याज में करीब 37 कैलोरी होती हैं जबकि इतनी ही मात्र के सफेद प्याज में 42 कैलोरी होती हैं। इस तरह देखा जाये तो सफेद प्याज कैलोरी के लिहाज से लाल प्याज से कहीं हैवी होती है। प्याज में फाइबर की भी ठीकठाक मात्र होती है।

100 ग्राम लाल प्याज में 12 ग्राम जबकि इतने ही ग्राम सफेद प्याज में 10 ग्राम फाइबर होता है। प्याज विटामिन-सी का भी अच्छा स्नेत हैं इसलिए अगर आप ऐसी खट्टी चीजें नहीं खा पाते जो विटामिन-सी का स्रोत हैं तो इसकी पुष्टि प्याज से कर सकते हैं।

कुल मिलाकर प्याज चाहे लाल हो या सफेद यह फायदेमंद ही होता है। हां, लाल प्याज से फायदा कुछ और भी बढ़ जाता है। बहरहाल इस सबका निचोड़ यह है कि अगर आप किसी वजह से अभी तक प्याज नहीं खाते हैं तो तुरंत प्याज खाना शुरू करिये। प्याज सेहत के लिए कुदरत का खूबसूरत वरदान है। 

- राजकुमार दिनकर 

Web Title: Benefits of red onion for health, skin and hair

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे