लाइव न्यूज़ :

Benefits Of Jatamansi: 'जटामांसी एक, गुण अनेक', दिलाए सिरदर्द से छुटकारा, करे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2024 06:25 IST

आयुर्वेद में  हजारों सालों से जटामांसी का प्रयोग प्रचलित जड़ी बूटियों में किया जाता है। जटामांसी, जिसे नारदोस्टैचिस, बालछड़ या स्पाइक्नाड जैसे नामों से जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुर्वेद में  हजारों सालों से जटामांसी का प्रयोग प्रचलित जड़ी बूटियों में किया जाता हैजटामांसी को नारदोस्टैचिस, बालछड़ या स्पाइक्नाड आदि नामों से जाना जाता हैजटामांसी कई बीमारियों मसलन दिल की बीमारी, रक्तचाप आदि में भी रामबाण का काम करती है

Benefits Of Jatamansi: आयुर्वेद में  हजारों सालों से जटामांसी का प्रयोग प्रचलित जड़ी बूटियों में किया जाता है। जटामांसी, जिसे नारदोस्टैचिस, बालछड़ या स्पाइक्नाड जैसे नामों से जाना जाता है। सिर दर्द से जुड़ी समस्याओं में फौरन राहत देता है। इसके अलावा पहाड़ों में पैदा होने वाली जटामांसी के चूर्ण का प्रयोग आयुर्वेद के अन्य दवाओं में भी किया जाता है। जटामांसी कई बीमारियों मसलन दिल की बीमारी, रक्तचाप आदि में भी रामबाण का काम करती है।

जटामांसी बारहमासी जड़ी बूटी है, जो वेलेरियनसी परिवार से संबंधित है। यह भारत, चीन, नेपाल और भूटान की नम, खड़ी, चट्टानी, अबाधित घास वाली ढलानों पर उगती है। ये त्वचा को निखारने, उसकी प्राकृतिक चमक को बढ़ाने के अतिरिक्त बालों को लंबे समय तक काला रखने में मदद करती है।

जटामांसी के फायदे

हाई ब्लड प्रेशर को कम करती है

जटामांसी में कई एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। नियमित रूप से उचित एक्सरसाइज के साथ जटामांसी का सेवन करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

सिर दर्द दूर करती है

सिर से संबंधित किसी भी समस्या को जटामांसी के माध्यम से दूर किया जा सकता है। कान का दर्द, आंखों का दर्द में इस जड़ी बूटी से भरपूर लाभ मिलता है। इसके लिए जटामांसी के साथ सोंठ, कूठ, देवदारू आदि को समान मात्रा में देसी घी के साथ मिलाकर सिर पर लगाना चाहिए।

पेट की परेशानियों में असरदार

जटामांसी पेट दर्द, गैस, कब्ज, अल्सर, बवासीर जैसी हानिकारक बीमारियां को दूर करने में मदद करती है। इन तमाम पेट की बीमारियों से बचने के लिए जटामांसी के चूर्ण का रोजाना सेवन करना चाहिए। इसके लिए जटामांसी की जड़ के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंठ और सौंफ का मिश्रण मिलाकर इसका सुबह-शाम सेवन करना चाहिए। इससे आप पेट की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

अनिद्रा दूर करती है

नींद की कमी से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों प्रभावित होते हैं। यह याददाश्त को भी नुकसान पहुंचा सकता है। जटामांसी को अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिला कर लिया जाता है तो यह नींद न आने की बीमारी को दूर करने में मदद कर सकता है। यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। इनसोमनिया की समस्या को कम करती है।

मेमोरी पॉवर बढ़ाती है

तनावग्रस्त होने पर याददाश्त प्रभावित होने लगते हैं। ऐसे में जटामांसी एक ऐसी शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जो याददाश्त बढ़ाती है। यह संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करती है। बुजुर्गों में मनोभ्रंश या भूलने की बीमारी के इलाज में भी जटामांसी प्रभावी साबित हुई है। जटामांसी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्मृति को संरक्षित करने और तंत्रिका के डैमेज होने को रोकने में मदद करती है।

टॅग्स :आयुर्वेदहेल्थ टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!