हर रोज रात में नहाना नहीं है सही आदत, हो सकती है आपको समस्याएं, एक्सपर्ट्स से जानें नाइट बाथ के नुकसान

By आजाद खान | Published: April 29, 2023 11:36 AM2023-04-29T11:36:53+5:302023-04-29T12:05:54+5:30

जानकारों के मुताबिक, हमें रात में नहाने से बचना चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि नाइट बाथ से हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। रात में नहाने के कारण हम में तरह-तरह की सम्साएं होने लगती है जिससे हमारा हेल्थ भी डाउन हो जाता है।

Bathing everyday at night is not right habit your problems may increase know disadvantages | हर रोज रात में नहाना नहीं है सही आदत, हो सकती है आपको समस्याएं, एक्सपर्ट्स से जानें नाइट बाथ के नुकसान

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Taking_a_bath_on_bathtub_at_Stockholm_%2801%29.jpg) - https://commons.wikimedia.org/wiki/User:Moheen

Highlightsचाहे कोई भी सीजन हो, हर किसी को नहाना जरूर चाहिए। नहाने से हम फिट और फ्रेश रहने के साथ बीमारियों की लपेट में भी आने से बच जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि जानकार हमें रात में नहाने की सलाह नहीं देते है।

Bath Tips:  गर्मी का सीजन आ गया है जिसमें हमारे शरीर से अधिक से अधिक पसीना निकलता है। ऐसे में बहुत से ऐसे लोग है जो इस सीजन में रात में काम से वापस लौटने के बाद गर्मी और काम के थकावट के कारण नहाना काफी पसंद करते है। यही नहीं कई लोग ऐसे भी जो बिना गर्मी लगे ऐसे ही वे हर सीजन में रात में नहाना बहुत पसंद करते है। 

आमतौर पर लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते है कि रात में नहाना हमारे सही है या नहीं है। वे इस बात की भी चिंता करते रहते है कि केवल फ्रेश होने के लिए नहाने के कारण कही न उनका हेल्थ डाउन हो जाए और इस कारण उनकी समस्या कहीं बढ़ न जाएं। तो ऐसे में आइए जान लेते है कि रात में नहाने हमारे लिए कैसा है और इससे हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है। 

रात में नहाने को लेकर क्या बोलते है एक्सपर्ट्स

कुछ लोग ऐसे भी होते है जो रात में नहाने और दिन में नहाने को एक ही समझते है और इस कारण वह रात में भी नहा लिया करते है। जानकारों की अगर माने तो वे रात में नहाने को मना करते है। उनके अनुसार, रात के वक्त टेंपरेचर कम होता है, ऐसे में इस कंडीशन में हम जब नहाते है तो इसका हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

दूसरे शब्दों में यह कह ले कि रात में ठंड होता है और जब हम रात में नहा लेते है तो इससे हमारी समस्या बढ़ने की उम्मीद होती है जिससे हमें सर्दी-जुकाम जैसे परेशानियां हो सकती है। यही नहीं जो लोग हमेशा रात में नहाने के आदि है उन्हें बुखार भी हो सकता है। कई लोग ऐसे होते है जो यह सोचकर कि उन्हें कुछ नुकसान नहीं होगा, वे रात में गर्म पानी से नहाते है। जानकार उन्हें ऐसा करने से मना करते है और कहते है आपके द्वारा रात में गर्म पानी से नहाने से टेंपरेचर में फर्क होता है जिससे उन्हें बुखाने आने की समस्या हो सकती है। 

रात में नहाने के कई और नुकसान

एक्सपर्ट्स रात में नहाने के कई नुकसान गिनाते है। उनके अनुसार, रात में नहाने के कारण हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है और इससे हमारी पाचन क्रिया पर भी असर पड़ सकता है। हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म के गड़बड़ाने के कारण हमारे बॉडी में हार्मोंस भी इनबैलेंस होने लगता है जिससे हमारा शरीर काफी प्रभावित होता है। 

यही नहीं जब आप रात में नहाते है तो इससे आप के सीने में दर्द और मसल्स में पेन जैसी समस्या भी शुरू हो सकती है। इसके अलावा आप के शरीर के जोड़ों में भी तकलीफ बढ़ सकती है और उसमें दर्द हो सकता है। देर रात में नहाना मसल्स क्रैंप की वजह भी बन सकता है और लेट नाइट नहाने से आपके सिर में कभी-कभी दर्द हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Bathing everyday at night is not right habit your problems may increase know disadvantages

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे