लाइव न्यूज़ :

शोध में सामने आया कैंसर का अजीबो-गरीब कारण, रोकथाम है जरूरी

By गुलनीत कौर | Updated: March 24, 2018 16:19 IST

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में कैंसर के हर 20 में से 3 मामले धूम्रपान के कारण होने वाले कैंसर के हैं।

Open in App

विज्ञान की दुनिया ने हर बीमारी के पीछे का एक खास कारण सपष्ट कर रखा है। बीमारी छोटी हो या बड़ी, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह क्या हो सकती है, इसे खोज निकालने की क्षमता विज्ञान जगत के पास है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की बात करें तो साइंस के अनुसार बॉडी की जीन संरचना इसके पीछे जिम्मेदार होती है। लेकिन आम लोग इसे बदकिस्मती से जोड़कर देखते हैं। परन्तु हालिया रिसर्च की बात करें तो कैंसर के 10 में से 4 मामलों के लिए मरीज की 'खराब जीवनशैली' जिम्मेदार है। 

इस शोध में साफ-साफ लफ्जों में यह लिखा गया है कि अगर व्यक्ति अपनी डाइट और रोजाना की रूटीन को सुधार ले तो वह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमेशा के लिए बचा रह सकता है। यूके के कैंसर रिसर्च डिपार्टमेंट की इस रिपोर्ट की मानें तो साल 2015 में कैंसर के कुल 3,60,000 मामलों में 1,35,000 मामले तो मरीज की खराब जीवनशैली के कारण ही थे।

यह भी पढ़ें: हाथ देते हैं भविष्य में आने वाली बीमारी का संकेत, पहचानें और करें अपना बचाव

कैंसर रिसर्च यूके की ओर से किया गया यह शोध ब्रिटेन पर किया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार ब्रिटेन में हर हफ्ते कैंसर के 2500 ऐसे मामले सामने आते हैं जिसके पीछे का कारण उनकी खराब जीवनशैली है। इसके अलावा दो ऐसे कैंसर का भी शोधकर्ताओं ने जिक्र किया जो आज के समय में काफी बढ़ रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में कैंसर के हर 20 में से 3 मामले धूम्रपान के कारण होने वाले कैंसर के हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो धूम्रपान से होने वाले कैंसर का इलाज संभव है और आसानी से उपलब्ध भी है। इसके अलावा वजन बढ़ने के कारण होने वाले कैंसर में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। इतना ही नहीं, इस तरह के कैंसर का शिकार सबसे अधिक महिलाएं ही हो रही हैं। 

धूम्रपान और बढ़ते शारीरिक वजन के अल्वा सूरज की यूवी किरणें, शराब का अधिक सेवन, रोजाना की डाइट में फाइबर युक्त पदार्थों की कमी और प्रदूषण, ये ऐसे कारण हैं जो रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के मामलों को बढ़ावा देने में जिम्मेदार माने जा रहे हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार ये सभी कारण व्यक्ति के लाइफस्टाइल से जुड़े हैं और इनपर नियंत्रण किया जा सकता है। 

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब