लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' की शुरुआत, लोगों को मिलेगी हेल्थ आईडी, जानें इसके सारे फायदे

By उस्मान | Updated: September 27, 2021 12:20 IST

इस योजना के तहत लोगों को एक हेल्थ आईडी मिलेगी जिसमें उनका सारा हेल्थ रिकॉर्ड रहेगा

Open in App
ठळक मुद्देइस योजना के तहत लोगों को एक हेल्थ आईडी मिलेगी जिसमें उनका सारा हेल्थ रिकॉर्ड रहेगापीएम मोदी ने शुरू की योजनाइसके जरिये कहीं भी आसानी से इलाज में मिलेगी सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) को लॉन्च कर दिया है। यह ऐसी योजना है जिससे देश के लोगों को डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड बनाने और एक्सेस करने में सहायता मिलेगी। इसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के नाम से भी जाना जाएगा।

योजना को लॉन्च करते हुए मोदी ने कहा, 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन गरीब और मध्यम वर्ग के चिकित्सा उपचार में आने वाली समस्याओं को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। टेक्नोलॉजी के जरिये आयुष्मान भारत द्वारा देश भर के अस्पतालों से मरीजों को जोड़ने के लिए किए गए कार्यों का और विस्तार किया जा रहा है और उन्हें मजबूत टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म दिया जा रहा है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कैसे काम करेगा

इस योजना के तहत प्रत्येक भारतीय को 14 अंकों की एक यूनिक आईडी मिलेगी। इस योजना को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के नाम से भी जाना जाएगा। अब इसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (पीएम-डीएचएम) कर दिया गया है। 

आधार कार्ड या लाभार्थी के मोबाइल नंबर का उपयोग करके आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी के जरिये ही लाभार्थी का स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखा जाएगा जिसे कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है।

इसमें हर व्यक्ति के लिए इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) बनाया जाएगा। इससे डॉक्टरों को डेटा ट्रैक करने में आसानी होगी कि कौन से मरीज का  कब और किस तरह का इलाज हुआ।

कहां शुरू होगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से मोदी द्वारा घोषित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की पायलट परियोजना अब तक छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लाभ

बताया जा रहा है कि भुगतान में बदलाव में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की भूमिका की तरह, यह मिशन डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र के भीतर अंतःक्रियाशीलता पैदा करेगा और लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाएगा।

सरकार ने कहा है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन डेटा, सूचना और बुनियादी ढांचा सेवाओं के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा. इसके अंतर्गत सभी सेवाओं और स्वास्थ्य संबंधी व्यक्तिगत जानकारी होगी।

सभी सेवाओं को डिजिटल सिस्टम के आधार पर तैयार किया जाएगा और सूचना गोपनीय रखी जाएगी इससे सभी रिकॉर्ड को किसी भी जगह आसानी से  आदान-प्रदान करना सक्षम हो जाएगा।

मिशन के प्रमुख घटकों में प्रत्येक नागरिक के लिए एक स्वास्थ्य आईडी शामिल है जिसका उपयोग उनके स्वास्थ्य खाते के रूप में भी किया जाएगा। पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड को मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से जोड़ा और देखा जा सकता है।

हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) और हेल्थकेयर फैसिलिटीज रजिस्ट्रियां (HFR) जो आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह की चिकित्सा प्रणालियों में सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के भंडार के रूप में कार्य करेगी। यह अस्पतालों, डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए व्यवसाय करने में आसानी सुनिश्चित करेगा।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत