लाइव न्यूज़ :

इन 4 आयुर्वेदिक चीजों से कंट्रोल करें डायबिटीज, दिल भी रहेगा स्वस्थ

By उस्मान | Updated: July 25, 2018 11:53 IST

इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। 

Open in App

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। 

गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में डायबिटोलोजिस्ट डॉक्टर फतेह सिंह के अनुसार, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है।

 

डॉक्टर के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को खानेपीने का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको मीठे चीजों और पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उनसे आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी ट्राई कर सकते हैं।

आयुर्वेद और डायबिटीज

आयुर्वेद में, तीन दोष हैं जिसमें वात, पित्त और कफ है। आपको पता होना चाहिए शरीर में होने वाली कोई भी बीमारी वात-पित्त और कफ के बिगड़ने से होती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इन तीन दोषों के बीच संतुलन होना बहुत ही जरूरी है। इन तीन दोष के बिगड़ने से डायबिटीज की समस्या होती है। आयुर्वेद के अनुसार सभी बीमारियां किसी व्यक्ति के दोषों में कुछ असंतुलन के कारण हैं। टाइप 1 डायबिटीज को वात दोषों के असंतुलन के रूप में वर्णित किया गया है। टाइप 2 डायबिटीज को कफ दोष के अधिक होने से होता है।

स्टैमिना बढ़ाने के साथ डायबिटीज, कैंसर सहित इन 5 बीमारियों से बचाती है ये हरी सब्जी

1) हल्दी

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट में हल्दी के सेवन बढ़ाना चाहिए। इससे आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। करक्यूमिन हल्दी में सक्रिय घटक है, जो टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद कर सकते हैं।

2) मेथी

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमेह या डायबिटज को कंट्रोल करने के लिए के निश्चित रूप से आपके घर में मेथी दाना होना चाहिए। इसके लिए आप मेथी अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं या सुबह में खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। इससे शुगर को कंट्रोल करने में  मदद मिल सकती है और इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ अध्ययन में डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर को कम करने की बीज की क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

गलती से भी इन 4 चीजों को न पियें डायबिटीज के मरीज, सिर्फ पियें ये 4 ड्रिंक्स

3) करेला

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कड़वी चीजें बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कड़वा करेला डायबिटीज में अमृत की तरह होता है। इसके अलावा आंवला और एलोवेरा जैसी कड़वी और आयुर्वेदिक चीजों को डायबिटीज कंट्रोल करने में प्रभावी पाया गया है।

4) तांबे के बर्तन में पानी पीना

प्राचीन काल से, तांबे के बर्तन में पानी पीना शरीर के समग्र स्वास्थ्य लिए बहुत बेहतर माना जाता है। इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल में उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद मिल सकती है। तांबे के बर्तन में संग्रहीत पानी को 'ताम्र जल' कहा जाता है और यह तीन दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। इसके लिए आप रात में तांबे के गिलास में पानी रखिए और सुबह में पानी पीजिए।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :डायबिटीजघरेलू नुस्खेफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब