लाइव न्यूज़ :

पेश है गर्मियों का रामबाण इलाज- आयुर्वेदिक ड्रिंक, गैस, थकान, मुंह में छाले और डायरिया में तुरंत आराम पहुंचाता यहा हेल्थी ड्रिंक, जानें बनाने का तरीका

By आजाद खान | Updated: April 27, 2022 15:52 IST

जानकारों का कहना है कि सेहत के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक बहुत ही गुणकारी होता है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों ही शांति मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देवैसे तो गर्मियों में कोई भी ड्रिंक्स बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आयुर्वेदिक ड्रिंक की बात ही अलग होती है। यह ड्रिंक सेहत के लिए लाभकारी और टेस्टी भी होता है।

Ayurvedic Drinks: जस जस पूरे देश में गर्मी का पारा बढ़ रहा है, लोग शरीर को ठंडक देने के लिए तहर-तरह के उपाय कर रहे हैं। शरीर और पेट को ठंडा रखने के लिए कोई लस्सी का इस्तेमाल कर रहा है तो कोई तरह तरह का शरबत, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिसे आयुर्वेदिक ड्रिंक कहा जाता है। अगर आप गर्मी में एक ही तरह के ड्रिंक्स को पीकर बोर हो गए हैं, तो यह आयुर्वेदिक ड्रिंक आपके लिए है। ऐसे में आइए जानते है कि वे कौन-कौन से आयुर्वेदिक ड्रिंक है जो आपको इस भीषण गर्मी में ठंडगी के साथ आपके स्वाद को भी बदल देगा। 

हेल्दी और टेस्टी आयुर्वेदिक ड्रिंक (Ayurvedic Drinks Benefits)

वैसे तो ऐसे तो बहुत सारे ड्रिंक्स है जिसे लोग गर्मी से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी ड्रिंक्स है जो आपको टेस्ट के साथ एनर्जी भी देंगे। आइए ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में जानते है। 

1. गुलकंद शॉट्स (Ayurvedic Drinks- Gulkand Shots)

गर्मियों अगर आप एक ही तरह के शरतब को पीकर थक गए है तो ऐसे में आपको गुलकंद शॉट्स को ट्राई करना चाहिए। इसका स्वाद बेहद ही अच्छा और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल से आपका पेट और मन दोनों ही शांत रहता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपका वजन भी घट सकता है और इससे शरीर की कई और परेशानियां जैसे- आंखों का कमजोर होना, पेट में गैस, थकान, मुंह में छाले भी दूर हो सकते हैं।

गुलकंद शॉट्स को ऐसे करें तैयार (Gulkand Shots Making Process)

गुलकंद शॉट्स को तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास दूध लें और उसमें एक चम्मच गुलकंद को मिला लें। इसके बाद इस मिक्सचर को अच्छे से ब्लेंड कर ले और फिर इसे ग्लास में सर्व करें। अगर आपको इसमें टेस्ट चाहिए तो इसमें आप थोड़ा बर्फ भी मिला सकते हैं। 

2. पुदीने का शरबत (Ayurvedic Drinks- Pudine ka Sharbat)

गर्मी को काबू करने के लिए पुदिने को रामबाण इलाज माना जाता है। ठीक इसी तरीके से पुदीने का शरबत भी शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह आपके शरीर के साथ पेट को भी ठंडा रखता है। पुदीने के शरबत से थकान, कब्ज और डायरिया जैसे परेशानी भी दूर हो सकती है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। 

तैयार करने का तरीका (Pudine ka Sharbat Making Process)

गुलकंद शॉट्स की तरह इसे भी तैयार करना काफी आसान है। इससे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ पुदीने के पत्तियों को लेना होगा। पत्तियों को दो-तीन ग्लास पाने में डालें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक को मिलाकर अच्छे तरीके से मिला लें। अगर आपको इसमें और स्वाद चाहिए तो आप इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :गर्मियों में देखभालहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब