लाइव न्यूज़ :

क्या आपको AC में रहना है ज्यादा पसंद? पूरी रात एसी नहीं चलाने पर नहीं आती है नींद, तो हो जाए सावधान हो सकती है गंभीर समस्याएं

By आजाद खान | Updated: April 10, 2022 16:14 IST

गर्मियों में लोग कूलर के मुकाबले एसी को ज्यादा महत्व देते हैं। इससे कूलर से अच्छी ठंडी देती है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी में एसी तो राहत देता ही है, यह नुकसान भी पहुंचाता है।इसकी आदत न डालें वरना कई परेशानियां भी हो सकती है। एसी को नियमित समय के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए।

AC Side Effect: गर्मियों के आने से एसी का इस्तेमाल ज्यादा हो जाता है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का सहारा लेते हैं। एसी में जाते ही पसीना सूख जाता है और ठंडगी का एहसास होता है। गर्मी में बहुत से लोग कूलर को भी लगवाते हैं ताकि वे इस तपती धूप से राहत पा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक एसी में रहना या देरी तक सोना सेहत के लिए जानलेवा साबित होता है। इससे आपको कई तरह की बीमारी भी हो सकती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि एसी सेहत के लिए कितना खतरनाक है और राज में चलाकर सोने से क्या नुकसान होता है।  एसी से होने वाली परेशानियां (Problems Due To Excess Use of Ac)

1. स्किन होनी लगती है रूखी (Dry Skin Due To Excess Use of Ac)

जानकारों की माने तो ज्यादातर एसी में रहने से या सोने से आपके चेहरे की ग्लो कम हो सकती है। बहुत देर तक एसी में रहने से आपके चेहरे के नमी सुख जाती है जिससे आपका चेहर और बदन सूखा-सूखा महसूस करते हैं। ऐसे में आप शरीर के साथ अपने पूरे स्किन को चमका सकते हैं, इसके लिए आपको एसी में कम टाइम बिताना होगा। 

2. तबीयत हो जाता है खराब (Illness Due To Excess Use of Ac)

एसी में रहने के बाद हमें बीमार पड़ने का ध्यान नहीं रहता है इसलिए हम लंबे समय तक एसी में रह जाते हैं। यही नहीं कई लोगों को रात में एसी चला कर सोने की आदत है। यह आदत बहुत ही खराब है क्योंकि एसी चलाने के बाद हमें गर्मी तो नहीं लगती लेकिन हम ठंडी का शिकार बनते जाते हैं। ज्यादातर एसी में रहने से हमें सर्द-गर्म होने का डर बना रहता है। इसके साथ हमें सर्दी और जुकाम होने का भी खतरा रहता है। 

3. बदन में बढ़ता है दर्द (Body Pain Due To Excess Use of Ac)

रातभर एसी में सोने से कमर दर्द, पीठ दर्द, सिर दर्द जैसी समस्या होने लगते है। ऐसे में हमें एसी का कम इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारा सेहत भी ठीक रहे और हम बीमार भी न पड़े। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सAC
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब