लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस साल 88 मौत, 976 से अधिक मामले पॉजिटिव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 15:40 IST

जनवरी 2017 में राज्य में स्वाइन फ्लू से मौत का केवल एक मामला सामने आया था जबकि जनवरी 2016 में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

राजस्थान का स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के प्रकोप रोकने में फेल होता नजर आ रहा है। राज्य में इस साल यानी मात्र एक महीने बीस दिन में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 88 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं एच1एन1 संक्रमण के अब तक 976 मामले पॉजिटिव सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ते मामलों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

खोखले साबित हुए स्वास्थ्य विभाग के दावे

हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य निदेशक वीके सिंह माथुर ने कहा था कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू बहुत तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एक बैठक भी बुलाई थी और बीमारी को रोक पाने में असफल रहने के कारणों पर विचार-विमर्श किया था। रेड अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। लेकिन मौत की संख्या देखते हुए अंदाजा लगाया सकता है कि विभाग के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। 

इससे पहले एच1एन1 के 400 पॉजिटिव मामले देखते हुए सरकार ने 3 जनवरी को रेड अलर्ट जारी कर दिया था. इसके तहत स्वाइन फ्लू प्रभावित राज्य के इलाकों में कई टीमें रवाना की गई हैं ताकि इस बीमारी पर काबू पाया जा सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मरीजों के प्रभाव में आने वाले उन लोगों को भी दवाएं दे रहे हैं जिनके अंदर फ्लू के लक्षण हैं। स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाए गए हैं। 

बता दें, जनवरी 2017 में राज्य में स्वाइन फ्लू से मौत का केवल एक मामला सामने आया था जबकि जनवरी 2016 में 19 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2015 में स्वाइन फ्लू के कुल 173 मामले पॉजिटिव पाए गए थे और 43 लोगों की मौत हो गई थी।  

टॅग्स :स्वाइन फ्लूराजस्थानजयपुरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब