30 साल से ज्यादा उम्र वाले न खाएं फ्लेवर्ड दही और न लें कार्बोनेट ड्रिंक्स, वरना हो सकता शरीर को भारी नुकसान, जानें जरूरी हेल्थ टिप्स

By आजाद खान | Published: April 15, 2022 06:28 PM2022-04-15T18:28:13+5:302022-04-15T18:36:32+5:30

जानकारों की माने तो 30 साल की उम्र के बाद हमारे शरीर मैं थकन, कमजोरी, हड्डियों में दिक्कत आदि जैसी समस्यायां पैदा होने लगती है। यही कारण है कि हमें अपना डाइट ध्यान से चुनना चाहिए।

30 years or over people don't use flavoured curd carbonated drinks cause fitness issues health tips in hindi | 30 साल से ज्यादा उम्र वाले न खाएं फ्लेवर्ड दही और न लें कार्बोनेट ड्रिंक्स, वरना हो सकता शरीर को भारी नुकसान, जानें जरूरी हेल्थ टिप्स

30 साल से ज्यादा उम्र वाले न खाएं फ्लेवर्ड दही और न लें कार्बोनेट ड्रिंक्स, वरना हो सकता शरीर को भारी नुकसान, जानें जरूरी हेल्थ टिप्स

Highlights30 साल के होने के बाद हमें अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इस उम्र के बाद हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। इस उम्र के बाद हमे अपना डाइट भी सोच समझकर चुनना चाहिए।

Health Tips: क्या आप जानते है कि हमारा शरीर उम्र के साथ बदलता है तो ऐसे में हमें अपने खान-पान के तरीकों को भी बदलना चाहिए। जिन चीजों को हम हम जवानी में खा लेते हैं वहीं चीजें हमें बुढ़ापा में परेशानी में डाल सकती है। दरअसल, होता क्या है कि बढ़ती उम्र के साथ साथ हमारे शरीर मैं थकन, कमजोरी, हड्डियों में दिक्कत आदि जैसी समस्यायां पैदा होने लगती है, ऐसे हम अगर अपने खान-पान को नहीं बदलते हैं तो यह समस्याएं आगे चलकर विशाल परेशानी का रूप ले सकते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि बढ़ती उम्र के साथ हमें कुछ तरह के खानों से बचना चाहिए या न के बराबर ही खाना चाहिए। 

ऐसे में आइए जानते है कि वे कौन-कौन से फूड या चीजें हैं जिनसे हमें 30 साल की उम्र के बाद परहेज (Dont Eat These Things After The Age of 30) करना चाहिए। आइए इस पर आज बात करते हैं। 

1. फ्लेवर्ड दही को खाने से बचना चाहिए (Stay Away from Flavoured Curd)

जानकारों का कहना है कि 30 साल की उम्र को पार करने के बाद हमें दही के खाने से बचना चाहिए। ऐसे में हमें फ्लेवर्ड दही से और भी परहेज करना चाहिए। बताया जाता है कि दही और फ्लेवर्ड दही दोनों ही एक उम्र के बाद नहीं खाना चाहिए। फ्लेवर्ड दही के बारे में यह कहा जाता है कि इसमें चॉकलेट से भी ज्यादा चीनी होती है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। 

2. पॉप कॉर्न से करें परहेज (Keep Distance from Pop Corn)

आपको बता दें कि जब आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा हो जाए तो आप बाहर बिकने वाले पॉप कॉर्न से दूर रहें। इससे आपको बहुत नुकसान होगा। बताया जाता है कि पॉप कॉर्न में आयल और सिंथेटिक चीजों का इस्तेमाल होता है जो आपके शरीर को फायदा के बजाय हानि पहुंचाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से परहेज करें।  

3. कार्बोनेट ड्रिंक्स से रहे दूर (Donot Use Carbonated Drinks)

30 साल के ज्यादा उम्र वाले लोगों को कार्बोनेट ड्रिंक्स से दूर रहना चाहिए। इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो आपके शरीर पर बुरा असर डालता है। यही कारण है कि इससे जितना हो सके दूरी बनाए रखे। 

4. चिप्स नहीं है आपके लिए सही (Chips is Bad for Health)

आपको बता दें कि एख उम्र में आपको तला हुआ चीज नहीं खाना चाहिए। इससे कई समस्याएं होती है। चिप्स में सोडियम ग्लूटामेट के साथ ही साथ न जाने कितने तरीके के सिंथेटिक चीजें भी मिली रहती है जो शरीर को नुकसान पहुंचाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: 30 years or over people don't use flavoured curd carbonated drinks cause fitness issues health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे