लाइव न्यूज़ :

जुवेंटस का साथ छोड़ेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के इस क्लब से करेंगे करार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2021 21:48 IST

जुवेंटस के कोच मासिमिलियानो अलेग्री ने शुक्रवार को कहा, ‘‘क्रिस्टियानो ने कल मुझसे कहा कि उनकी आगे युवेंटस की तरफ से खेलने की योजना नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअलेग्री ने कहा कि इसी कारण रोनाल्डो एम्पोली के खिलाफ सेरी ए (इटालियन फुटबॉल लीग) मैच में नहीं खेलेंगे।मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड पुर्तगाल के इस स्टार फारवर्ड को खरीदने पर विचार कर रहा है। 2018 में रियल मैड्रिड से जोड़ा था।

तूरिनः स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह इटली के शीर्ष क्लब जुवेंटस को छोड़ना चाहते हैं।रोनाल्डो जुवेंटस के लिए 134 मैचों में 101 गोल कर चुके हैं।

युवेंटस के कोच मासिमिलियानो अलेग्री ने शुक्रवार को कहा, ‘‘क्रिस्टियानो ने कल मुझसे कहा कि उनकी आगे जुवेंटस की तरफ से खेलने की योजना नहीं है।’’ अलेग्री ने कहा कि इसी कारण रोनाल्डो एम्पोली के खिलाफ सेरी ए (इटालियन फुटबॉल लीग) मैच में नहीं खेलेंगे।

मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड पुर्तगाल के इस स्टार फारवर्ड को खरीदने पर विचार कर रहा है। पुर्तगाल फॉरवर्ड को शुक्रवार को ट्यूरिन हवाई अड्डे पर एक निजी जेट में सवार होते देखा गया। अलेग्री ने कहा कि रोनाल्डो शनिवार को एम्पोली के खिलाफ सीरी ए मैच में नहीं खेल पाएंगे।

पांच बार फीफा के वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके 36 वर्षीय रोनाल्डो के पास जुवेंटस में अपने अनुबंध पर केवल एक वर्ष शेष है, जिसे उन्होंने 2018 में रियल मैड्रिड से जोड़ा था। उन्होंने जुवेंटस के लिए अपना आखिरी मैच खेलने की सबसे अधिक संभावना है।

रोनाल्डो इससे पहले स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड में खेला करते थे। वह 2009 में स्पेनिश क्लब पहुंचे थे और 2018 तक इस क्लब के साथ रहे। इस क्लब के साथ उन्होंने ला लीग के खिताब भी जीते। मेड्रिड से पहले रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग का ही हिस्सा थे। उन्होंने 2003 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपने पेशेवर फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका