लाइव न्यूज़ :

फुटबॉलः लियोनेल मेस्सी ने तोड़ा पेले का 45 साल पुराना रिकॉर्ड

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2020 18:14 IST

जनवरी 2018 में मेस्सी यूरोप की शीर्ष लीग में 366 गोल करके गर्ड मुलेर के बुंदेसलीगा में किये गये 365 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्दे मेस्सी ने इससे पहले 2012 में 86 गोल करके मुलेर के एक साल में सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा था।पेले ने अर्जेंटीना फारवर्ड को इस नयी उपलब्धि पर बधाई दी।पेले ने सांतोस के लिये 1957 से 1974 के बीच 643 गोल किये थे।

बार्सीलोनाः अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेस्सी ने बार्सीलोना के लिए 644वां गोल करके एक क्लब के लिये सर्वाधिक गोल करने का पेले का रिकार्ड तोड़ दिया।

एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल सोशिदाद को हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में बढत बनाये रखी । मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सीलोना ने शनिवार को वाल्लाडोलिड को 3 . 0 से मात दी। यह बार्सीलोना के लिये उनका 644वां गोल था।

पेले ने सांतोस के लिये 1957 से 1974 के बीच 643 गोल किये थे। एटलेटिको ने सोशिदाद को हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड पर तीन अंक की बढ़त बना ली। बार्सीलोना आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

चेल्सी ने वेस्टहैम को हराया

टैमी अब्राहम के दो गोल की मदद से चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को वेस्टहैम को 3-0 से हराया। एवर्टन और वोल्वरहैम्पटन के खिलाफ पिछले दो मैचों में शिकस्त के बाद चेल्सी ने वापसी की। चेल्सी को 10वें मिनट में थियागो सिल्वा ने बढ़त दिलाई जिसके बाद अब्राहम ने 78वें और 80वें मिनट में गोल दागे। इस जीत से चेल्सी की टीम 14 मैचों में 25 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। वेस्टहैम के 14 मैचों में 21 अंक हैं और टीम 10वें स्थान पर चल रही है।

बर्नले ने वोल्व्स को हराया

एश्ले बार्नेस और क्रिस वुड के गोल की मदद से बर्नले ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में वोल्वरहैम्पटन को 2-1 से हराया। बार्नेस ने 35वें मिनट में हैडर से गोल दागकर बर्नले को बढ़त दिलाई जबकि वुड ने टीम की बढ़त को 2-0 किया।

वोल्व्स की ओर से 18 साल के स्ट्राइकर फाबियो सिल्वा ने 89वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। पोर्टो को छोड़कर वोल्वरहैम्पटन से जुड़ने के बाद सिल्वा का इंग्लिश फुटबॉल में यह पहला गोल है।

टॅग्स :लियोनेल मेसीपेलेपेले फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका