लाइव न्यूज़ :

मेसी बने ला लीगा में 400 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, बार्सिलोना की धमाकेदार जीत

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2019 14:23 IST

बार्सिलोना के लिए उरुग्वे के दिग्गज खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने दो गोल दागे जबकि एक गोल मेसी ने किया।

Open in App

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने ला लीगा में अपने 400 गोल पूरे कर लिये हैं। स्पेन के फुटबॉल लीग ला लीगा में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी के गोल की बदौलत क्लब ने रविवार को इबार को हराते हुए प्वाइंट टेबल में अपना शीर्ष क्रम बरकरार रखा है। मेसी इस तरह ला लीगा में 400 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं।

बार्सिलोना ने इस मैच में इबार को 3-0 से हराया। मेसी इसी के साथ यूरोप के शीर्ष 5 लीगों में 400 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गये हैं। मेसी से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।

इबार के खिलाफ मैच में बार्सिलोना के लिए उरुग्वे के दिग्गज खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने दो गोल दागे जबकि एक गोल मेसी ने किया। मेसी ने मैच से 53वें मिनट में गोल करते हुए अपने ला लीगा करियर के 400 गोल पूरे किये। वहीं, सुआरेज ने मैच के 19वें और फिर 59वें मिनट में गोल दागे। बार्सिलोना की जीत के बाद उसके कोच अर्नेस्टो वालवेर्डो ने इसे बड़ी जीत करार दिया। 

अर्नेस्टो ने कहा कि यह कहने में आसान लगता है लेकिन आपको ऐसी जीत के लिए लगातार गोल करना होता है और यह एक बड़ा काम है। मेसी की तारीफ करते हुए बार्सिलोना के कोच ने कहा, 'उनकी संख्या अविश्वसनीय और कमाल की है। वह किसी दूसरी दुनिया से आये हैं।'

दूसरी ओर रियाल मे़ड्रिड भी रियाल बेटिस को पर जीत दर्ज करने में सफल रहा। रियाल मेड्रिड इस जीत के बाद 33 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना के 43 अंक हैं। 

बहरहाल, मेसी ला लीगा के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। हालांकि, प्रति मैच गोल औसत के मामले में जरूर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड बेहतर है। 

रियाल मेड्रिड से लंबे समय तक जुड़े रहे और अब इटली के फुटबॉल लीग में युवेंतस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने ला लीगा में 292 मैचों में 311 गोल दागे थे जबकि मेसी ने 435वें मैच में अपना 400वां गोल दागा।

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका