लाइव न्यूज़ :

संतोष ट्रॉफी: केरल ने बंगाल को फाइनल में हराया, 13 साल बाद ट्रॉफी की अपने नाम

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2018 20:19 IST

मैच का पहला गोल केरल के एमएस जितिन ने गोल दागा। इसके बाद 68वें मिनट में बंगाल की ओर से गोल आया।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: केरल ने रविवार को कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती क्रीडांगन मैदान पर पिछले चैम्पियन बंगाल को 72वें संतोष ट्रॉफी के फाइनल में शूटआउट तक चले मैच में 4-2 से हरा दिया। इससे पहले अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें केवल 2-2 गोल सकीं। केरल की टीम ने 13 साल बाद पहली बार और कुल छठी बार संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता है।

मैच का पहला गोल केरल के एमएस जितिन ने मैच के 19वें में दागा। हाफ टाइम तक एक गोल से पिछड़ने के बाद बंगाल ने जोर लगाया और 68वें मिनट में उसे सफलता मिली जब जितेन मूर्मू ने गोल कर टीम को बराबरी दिला दी।

इसके बाद मैच के निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच को अतिरिक्त समय में ले जाना पड़ा। केरल यहां भी भारी पड़ा और अतिरिक्त समय खत्म होने से कुछ दे पहले 117वें मिनट में गोल कर घरेलू फैंस की सांसें रोक दी। केरल के लिए यह गोल विभिन थॉमस ने दागा। हालांकि, बंगाल के तिर्थंकर सरकार ने इंजुरी टाइम में गोल कर बंगाल को फिर बराबरी पर ला दिया। (और पढ़ें- नाम बदलकर खेलने वाले मुंबई के इस क्रिकेटर पर लगा आजीवन प्रतिबंध)

इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी से हुआ। शूटआउट में बंगाल की ओर से शॉट लेने वाले अंकित और नाबी हुसैन खान मौका गंवा बैठे। इसके बाद तिर्थंकर और सांचयान समादेर ने दो गोल जरूर दागे लेकिन बंगाल की जीत के लिहास से ये नाकाफी रहा। केरल की ओर से शूटआउट में सभी खिलाड़ियों राहुल वी राज, जितिन गोपालम, सेसान एस और जस्टिन जॉर्ज ने गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। (और पढ़ें- टेनिस: इस खिलाड़ी ने डेविस कप के लिए चीन नहीं जाने का किया फैसला, चयन समिति नाराज)

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका