लाइव न्यूज़ :

ISL 2019: मुंबई सिटी ने जीत के साथ की सीजन की शुरुआत, केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया

By भाषा | Published: October 25, 2019 9:05 AM

मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मेजबान केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराकर अपना खाता खोला।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हरा दिया।मुंबई सिटी के लिए चेरेमिती ने आखिर में यह महत्वपूर्ण गोल 82वें मिनट में किया।

कोच्चि, 24 अक्टूबर। अमीन चेरिमिती के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में गुरुवार को यहां मेजबान केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराकर अपना खाता खोला। दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाये।

चेरेमिती ने आखिर में यह महत्वपूर्ण गोल 82वें मिनट में किया। इस जीत का मतलब है कि मुंबई ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। यह कोच्चि में उसकी केरल ब्लास्टर्स पर पहली जीत भी है। केरल ब्लास्टर्स का यह इस सत्र का दूसरा मैच था। दोनों मैच उसने अभी तक अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। पहले मैच में उसने एटीके को हराया था, लेकिन मुंबई के खिलाफ उसे अंक गंवाने पड़े।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC)

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, कुणाल सावंत और रवि कुमार

डिफेंडर्स: अनवर अली, वलुपिया, माटो ग्रैजिक, प्रतीक चौधरी, सार्थक गौली, सौविक चक्रवर्ती और सुभाषिश बोस

मिडफील्डर: बिदयानंद सिंह, बिपिन सिंह, डिएगो कार्लोस, मोहम्मद लार्बी, मोहम्मद रफीक, पाउलो मचाडो, प्रांजल भूमिज, रेनियर फर्नांडिस, रॉलिन बोरगेस, सर्ज जेविन, सौरव दास, सुरचंद्र सिंह और विग्नेश दक्षिणमूर्ति

फॉरवर्ड: अमीन चेरमी और मोदौ सौगौ

केरला ब्लास्टर्स एफसी (Kerala Blasters FC)

गोलकीपर: बिलाल खान, रेनेश परम्बा और शिबिन कुन्नियिल

डिफेंडर्स: गियान्नी ज़ुइवर्लून, जायरो, जेसल कार्नेइरो, अब्दुल हक्कू नेदियोदाथ, लालरुथारा, मोहम्मद रकीप, प्रीतम सिंह और संध्या झिंगन

मिडफ़ील्डर: सिंडोन्चा, डेरेन कैल्डेरा, हालिचन नारज़री, जैक्सन थुनाओजम, मारियो आर्क्स, मोत्फाफा गिंग, प्रशांत करुथाथाकुडी, राहुल कनौली, सहल अब्दुल समद, सैमुअल लालमुआनपिया और सीतासेन सिंह

फॉरवर्ड: बार्थोलोम्यू ओगबेचे, मोहम्मद रफी और राफेल मेसी बाउली।

टॅग्स :आईएसएलमुंबई सिटी एफसीकेरला ब्लास्टर्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलIndian Super League 2023-24: आईएसएल प्लेऑफ, सेमीफाइनल और फाइनल शेड्यूल की घोषणा, यहां देखें डेट

अन्य खेलISL 2023-24: जमशेदपुर एफसी को 3-2 से शिकस्त, प्वाइंट टेबल में 42 अंक के साथ तीसरे पायदान पर एफसी गोवा, 14 अप्रैल को चेन्नईयिन एफसी से टक्कर

अन्य खेलISL 2023-24: मुंबई सिटी एफसी ने मोहन बागान सुपर जाइंट को 2-1 से हराया, आईएसएल में रोमांच जारी, देखें टॉप-5 प्वाइंट टेबल

अन्य खेलISL 2023-24 Mumbai City FC vs Punjab FC: 2 नवंबर को मुंबई सिटी एफसी के सामने पंजाब एफसी, अंक तालिका में 11वें स्थान पर पंजाब, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच

अन्य खेलISL 2023-24: ईस्ट बंगाल वर्सेस जमशेदपुर के बीच कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका

फुटबॉलAFC Women's Asia Cup 2022 से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, शेष मैच हुए रद्द