लाइव न्यूज़ :

फीफा रैंकिंग: भारतीय टीम एक बार फिर टॉप 100 से बाहर, जर्मनी से 1269 अंक पीछे

By IANS | Updated: February 16, 2018 12:27 IST

सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने पिछले महीने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया।

Open in App

भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एक बार फिर फीफा रैंकिंग में 102वां स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार को जारी ताजा रैंकिंग से यह बात सामने आई। इस रैंकिंग में 2014 विश्व कप विजेता टीम जर्मनी शीर्ष पर बरकरार है।

सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने पिछले महीने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया। उसके पास 333 अंक है, वहीं जर्मनी के पास 1602 अंक हैं। दोनों के बीच 1269 अंकों का फासला है। 

भारत ने पिछले साल नवंबर में यूएई में 2019 में होने वाले एएफसी एशियन कप का टिकट कटाया था। अब वह अपने अंतिम ग्रुप मैच में 27 मार्च को किरगिज रिपब्लिक से भिड़ेगा।

एशिया में भारत 14वें, जबकि ईरान पहले स्थान पर है। इस बीच, 2018 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम आइसलैंड ने दो स्थान ऊपर उठते हुए विश्व रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल कर लिया है। 

टॉप 10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ओलंपिक चैंपियन ब्राजील और यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस साल विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा रूस 61वें स्थान पर कायम है। इस बार रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा कांगो और नुकसान मिस्र को हुआ है। कांगो 8 स्थान चढक़र 88वें और मिस्र 13 स्थान गिरकर 43वें स्थान पर आ गया है।

टॅग्स :फीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका