लिस्बन, 9 जून: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते। उनका खेल और गोल करने का अंदाज फैंस को खूब भाता है। अब ऐसा लगता है कि उनके बेटे रोनाल्डो जूनियर भी अपने पापा की राह पर चल पड़े हैं। रोनाल्डो जूनियर का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें वह एक शानदार गोल करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, यह वीडियो पुर्तगाल और अल्जीरिया के बीच मैच के बाद है, जिसमें रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम 3-0 से विजयी रही। मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने बड़े बेटे को मैदान पर बुलाया और फिर जो हुआ वह स्टेडियम में आए दर्शकों के लिए कम रोमांचक नहीं था। (और पढ़ें- FIFA World Cup: इस गेम में खास तरह की गेंद होती है इस्तेमाल, जानिए 88 साल में क्या-क्या हुए बदलाव)
रोनाल्डो ने अपने 7 साल के बेटे के पास गेंद फेंका और गोल करने के लिए कहा। जूनियर रोनाल्डो ने तत्काल अपने पिता के निर्देश का पालन करते हुए पोजिशन ली और गोलपोस्ट की दाएं ओर एक शानदार गोल दाग दिया। पुर्तगाल फुटबॉल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ये रोनाल्डो के बेटे का ये वीडियो साझा किया है।