लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: लाइव कवरेज के दौरान महिला रिपोर्टर को किया किस, विवाद

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2018 15:32 IST

एक व्यक्ति ने टीवी पर रिपोर्टिंग करने के दौरान न केवल महिला रिपोर्टर को गलत तरीके से छुआ बल्कि जबरन किस भी किया।

Open in App

सरांस्क (रूस), 20 जून: रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप के खुमार के बीच कुछ फैंस की बदसलूकी और अजीबोगरीब हरकत भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला रिपोर्टर जुलियेथ गोंजालेज थेरान के साथ हुआ जब एक व्यक्ति ने उन्हें टीवी पर रिपोर्टिंग करने के दौरान न केवल गलत तरीके से छुआ बल्कि जबरन गालों पर किस भी किया। जुलियेथ मूल रूप से कोलंबिया की है और जर्मन न्यूज चैनल 'डच वेले' के लिए काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: विदेशी फैंस को 'प्यार' की तलाश, रूसी लड़कियों का नंबर लेने की होड़

महिला रिपोर्टर ने हालांकि इस घटना के दौरान कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया। जुलियेथ ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी भी इज्जत है। हम भी उतने ही पेशेवर हैं। मैं भी फुटबॉल की खुशी में शामिल हूं लेकिन हम सभी को अपने जोश और उत्पीड़न के बीच का फर्क पता होना चाहिए।'

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2018: पहली जीत की तलाश में स्पेन, ईरानी डिफेंस की आज होगी अग्निपरीक्षा

हालांकि, अब तक इस हरकर को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। फीफा वर्ल्ड कप का आगाज पिछले ही हफ्ते मॉस्को में हुआ और पूरी दुनिया से बड़ी संख्या में फुटबॉल फैंस रूस पहुंचे हैं। 

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका