लाइव न्यूज़ :

World Cup: उरुग्वे ने रोनाल्डो की टीम को दिखाया बाहर का रास्ता, नॉकआउट मैच में 2-1 से हराया

By सुमित राय | Updated: July 1, 2018 01:30 IST

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

सोची, 30 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के नॉकआउट राउंड के दूसरे मुकाबले में उरुग्वे ने पुर्तगाल की टीम को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। फीफा विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका था, जब दोनों टीम एक दूसरे से सामने थीं और इस मैच में उरुग्वे की टीम ने बाजी मारी। वहीं विश्व कप के अलावा दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं थी, जिसमें से एक मैच में पुर्तगाल ने बाजी मारी थी, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।

FIFA World Cup 2018, Uruguay Vs Portugal लाइव अपडेट -

- एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी रोनाल्डो की टीम कुछ कमाल नहीं कर पाई और उरुग्वे ने 2-1 से मात देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।

- मैच के दूसरे हाफ का खेल खत्म होने के बाद 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- मैच के आखिरी मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिला यलो कार्ड। रोनाल्डो का लगातार दूसरे मैच में यलो कार्ड मिला।

- मैच के 62वें मिनट में उरुग्वे की ओर से एडिनसन कवानी ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्कोर: उरुग्वे- 2 और पुर्तगाल- 1

- पुर्तगाल के लिए डिफेंडर पेपे ने 55वें मिनट में हेडर के जरिए गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। स्कोर: उरुग्वे- 1 और पुर्तगाल- 1

- 50वें मिनट में पुर्तगाल के  बर्नाडो सिल्वा ने कॉर्नर किक लिया, लेकिन उनके किक में दम नहीं था। लुईस सुआरेज ने डी के बाहर से पैर अड़ाया और पुर्तगाल के गोल करने के मकसद पर पानी फेरा।

- उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच दूसरे हाफ के खेल शुरू।

- एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने के बाद स्कोर: उरुग्वे- 1 और पुर्तगाल- 0

- पहले हाफ के 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में दो मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया। स्कोर: उरुग्वे- 1 और पुर्तगाल- 0

- 34वें मिनट में उरुग्वे की ओर से एडिनसन कवानी ने क्रॉस पास हासिल किया और हेडर खेला, लेकिन गेंद टप्पा खाकर आउटलाइन के बाहर चली गई।

- 7वें मिनट में उरुग्वे की ओर से एडिनसन कवानी ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। स्कोर: उरुग्वे- 1 और पुर्तगाल- 0

- पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में सिल्वा के पास पर गेंद को गोलपोस्ट की तरफ मारा लेकिन उरुग्वे के गोलकीपर ने रोक लिया।

- उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच नॉकआउट का मुकाबला शुरू

- सुआरेज भले ही पहले जितने फुर्तीले नहीं हों लेकिन फिर भी रूस में दो बार गोल कर चुके हैं। एक और गोल से वह उरूग्वे के 1950 विश्व कप विजेता ऑस्कर मिगुएज के टूर्नामेंट में आठ गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

- रोनाल्डो इस विश्व कप में चार गोल कर चुके हैं जिसमें स्पेन के खिलाफ 3-3 के ड्रॉ मुकाबले में हैट-ट्रिक भी शामिल है। उनके नाम 85 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं जो इतिहास में किसी यूरोपीय खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। 

- इस मैच में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उरुग्वे के लुईस सुआरेज पर सभी की नजरें होंगी।

- पुर्तगाल की टीम ने ग्रुप बी में 3 मैचों में एक जीत और दो ड्रॉ के बाद 5 अंकों के साथ प्री-क्वॉर्टर में क्वालिफाई किया है तो वहीं उरुग्वे की टीम ने ग्रुप ए में अजेय रहते हुए अपने तीनो मैच जीते थे और उसने 9 अंकों के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई है।

- उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से फिश्ट स्टेडियम में खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के नॉकआउट राउंड के दूसरे मुकाबले में उरुग्वे का सामना पुर्तगाल की टीम से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

पुर्तगाल

  • कोच: फर्नांडो सैंटोस
  • गोलकीपर्स: एंथनी लोपेज, बेटो, रुई पैट्रिसियो।
  • डिफेंडर्स: नो अल्वीज, सेड्रिक सोआरेस, जोस फोंटे, मारियो रुई, पेपे, राफेल गुइरेरो, रिकॉर्डो पेरेरा, रूबेन डायस।
  • मिडफील्डरर्स: एड्रियन सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ मारियो, जोआओ मोउटिन्हो, मैनुएल फर्नांडीज, विलियम कार्वाल्हो।
  • फॉर्वर्ड्स: आंद्रे सिल्वा, बर्नाडो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गेल्सन मार्टिन्स, गोंकालो गुएदेस, रिकॉर्डो कुरेसमा।

उरुग्वे

  • कोच: ऑस्कर ताबारेज
  • गोलकीपर्स: मार्टिन कंपाना, फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा।
  • डिफेंडर्स: मार्टिन काकेरेस, सेबेस्टियन कोट्स, जोस मारिया गिमिनेज, डिएगो गोदिन , मैक्सीमिलियानो परेरा, गैस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।
  • मिडफील्डरर्स: गियोग्रेन डि अरासकेटा, रोड्रिगो बेंटेनकर, डिएगो लैक्साल्ट, नहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरेरा, मटियास वेकिनो, जोनाथन उरेटाविसकाया।
  • फॉर्वर्ड्स: एडिनसन कवानी, मैक्सीमिलियानो गोमेज, लुइस सुआरेज, क्रिस्टियन तुयानी।
टॅग्स :फीफा विश्व कपक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने रिटायरमेंट प्लान का कर दिया ऐलान, 2026 वर्ल्ड कप होगा उनका आखिरी विश्वकप

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब का बड़ा प्लान, आसमान में होंगे मैच, ज़मीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका