लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: पनामा के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के हैरी केन ने दागा हैट्रिक गोल, कर दिया ये कारनामा भी

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2018 20:06 IST

इंग्लैंड ने इस मैच में पनामा को 6-1 से हराया। हालांकि, यह मैच हार के बावजूद पनामा के लिए भी ऐतिहासिक रहा।

Open in App

रेपिनो (रूस), 24 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-जी में रविवार को इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 के बड़े अंतर हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंज की जीत से बेल्जियम भी 6 अंकों के साथ नॉकआउट में पहुंच गया। वहीं, इस ग्रुप से पनामा और ट्यूनीशिया का वर्ल्ड कप सफर अब आगे नहीं जा सकेगा। पनामा के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की ओर से जॉन स्टोन्स ने दो गोल दागे। वहीं कप्तान हैरी केन ने दो पेनल्टी मौकों को गोल में तब्दील करने के साथ-साथ कुल तीन गोल किए। जेस्से लिंगार्ड ने एक गोल किया। पनामा की ओर से एकमात्र गोल कप्तान फेलिप बलॉय ने किया।

हैरी केन के हैट्रिक गोल

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने इस मैच में तीन गोल किए। केन ने पहले दो गोल (22वें और 45+1' मिनट) इंग्लैंड को मिले पेनल्टी के मौके पर किए। तीसरा गोल केन ने 62वें मिनट में दागा। इसके साथ ही केन वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए हैट्रिक गोल दागने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup, ENG Vs Panama: पनामा को रौंदकर नॉकआउट में पहुंचा इंग्लैंड, बेल्जियम भी प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

इससे पहले 1966 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में जर्मनी के खिलाफ जियोफ हर्स्ट ने तीन गोल किए थे। इसके बाद मैक्सिको में 1986 में हुए वर्ल्ड कप में पोलैंड के खिलाफ गैरी लिनेकर ने तीन गोल दागे थे।

यह मैच हार के बावजूद पनामा के लिए भी ऐतिहासिक रहा। मैच के 78वें मिनट में पनामा के लिए फेलिप बलॉय ने गोल किया। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप फाइनल्स में पनामा के लिए गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। बलॉय ने एक शानदार पास पर खुद घसीटते हुए गेंद को पैर से गोलपोस्ट की ओर धकेल दिया और हार की आशंकाओं के बावजूद पनामा के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंडहैरी केन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका