FIFA World Cup, ENG Vs Panama: पनामा को रौंदकर नॉकआउट में पहुंचा इंग्लैंड, बेल्जियम भी प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

By विनीत कुमार | Published: June 24, 2018 05:26 PM2018-06-24T17:26:36+5:302018-06-24T19:46:08+5:30

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-जी में इंग्लैंड और पनामा के बीच मैच का लाइव अपडेट

fifa world cup 2018 group g england vs panama live update and goal score | FIFA World Cup, ENG Vs Panama: पनामा को रौंदकर नॉकआउट में पहुंचा इंग्लैंड, बेल्जियम भी प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

England Vs Panama Live

रेपिनो (रूस), 24 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-जी में रविवार को इंग्लैंड ने पनामा पर 6-1 की धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज ट्यूनीशिया को हराकर किया था और पनामा को हराकर उसने दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड की जीत के साथ ग्रुप-जी से बेल्जियम की भी नॉकआउट में जगह पक्की हो गई है।

इंग्लैंड की ओर से जॉन स्टोन्स ने दो गोल दागे। वहीं कप्तान हैरी केन ने दो पेनल्टी मौकों को गोल में तब्दील करने के साथ-साथ कुल तीन गोल किए। जेस्से लिंगार्ड ने एक गोल किया। पनामा की ओर से एकमात्र गोल कप्तान फेलिप बलॉय ने किया।

England Vs Panama Live Update

- समय खत्म, इंग्लैंड ने इस मैच में पनामा को 6-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है।

- इंजुरी टाइम का खेल जारी, इंग्लैंड 6-1 से आगे और उसकी जीत पक्की हो चुकी है।

- 78वें मिनट में पनामा ने दागा गोल। पनामा के लिए ऐतिहासिक गोल। कप्तान फेलिप बलॉय ने यह गोल किया और वर्ल्ड कप फाइनल्स में पनामा के लिए वह गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बलॉय ने एक शानदार पास पर खुद घसीटते हुए गेंद को पैर से गोलपोस्ट की ओर धकेल दिया। पनामा के फैंस में खुशी की लहर।

-76वें मिनट में पनामा को कॉर्नर। रोमन टोरेस ने एक बेहतरीन मौका गंवा दिया। गेंद गोलपोस्ट से काफी वाइड रही।

- 72वें मिनट में माइकल मुरिलो को येलो कार्ड

- 63वें मिनट में इंग्लैंड ने दो बदलाव किए। केन को अब मैदान से बाहर बुला लिया गया है। उनकी जगह वर्डी मैदान पर। लिंगार्ड की जगह डेल्फ को भेजा गया।

- 62वें मिनट में इंग्लैंड ने छठा गोल दाग दिया है। हैरी केन के पैरों से लगकर गेंद गोलपोस्ट के अंदर। केन का इस मैच में तीसरा गोल। 


- दूसरे हाफ में पनामा की टीम ज्यादा सतर्क और बेहतर खेल दिखाती हुई। 60 मिनट का खेल खत्म, इंग्लैंड अब भी 5-0 से बढ़त बनाए हुए है।

- हाफ टाइम के आगे खेल शुरू।

- 45+1' ...गोल। हेरी केन ने दागा इस मैच में अपना दूसरा गोल। हाफ टाइम की घोषणा, इंग्लैंड 5-0 से आगे।

- 45वें मिनट में फिडेल एस्कोबार को पीला कार्ड दिखाया गया।

- 43वें मिनट में इंग्लैंड को एक और पेनल्टी। इस मैच में इंग्लैंड को यह दूसरी पेनल्टी मिली है। इस बीच दोनों टीमें के खिलाड़ियों के बीच काफी धक्का-मुक्की। हेर केन शॉट लेंगे। 

- एक और गोल...40वें मिनट में जॉन स्टोन्स ने गोल दागा। स्टोन्सा का इस मैच में यह दूसरा गोल है। इंग्लैंड पूरी तरह से पनामा पर हावी

- 38वें मिनट में इंग्लैंड को फ्री किक।

- 36वें मिनट में गोल। इंग्लैंड की बढ़त 3-0 की हुई। इस बार लिंगार्ड ने गोल दागा। लिंगार्ड को एक शानदार पास रहीम स्टर्लिंग से मिला। लिंगार्ड ने दौड़ लगाते हुए गेंद पर कब्जा जमाया और शानदार गोल जड़ दिया।

- 22वें मिनट में इंग्लैंड को दूसरी बढ़त। इंग्लैंड के कप्तान हेरी केन ने पेनल्टी पर शॉट लिया और बाएं ओर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इंग्लैंड अब 2-0 से आगे


- 20वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी। लिंगार्ड पनामा के बॉक्स के भीतर और पनामा के खिलाड़ियों द्वारा उन्हें रोक गया। रेफरी ने पेनल्टी का फैसला दिया हालांकि, पनामा के खिलाड़ी विरोध जता रहे हैं।

- 10वें मिनट में पनामा के आर्मान्डो कूपर को येलो कार्ड। अब वह पनामा के लिए अगला मैच नहीं खेल सकेंगे। जेस्से लिंगार्ड को गलत तरीके टैकल करने के लिए दिखाया गया येलो कार्ड

- गोल....खेल के 8वें मिनट में इंग्लैंड ने पनामा पर 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के जॉन स्टोन्स ने ये गोल दागा है।


- चौथे मिनट में पनामा को फ्री किक। 

- दूसरे ही मिनट में बेहतरीन मौका। पनामा के बॉक्स के भीतर इंग्लैंड के चार खिलाड़ी। इंग्लैंड के जेस्से लिंगार्ड एक हेडर मारने की कोशिश में चोटिल। वह पनामा के एक खिलाड़ी से टकरा गए। 

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ मुकाबला। इंग्लैंड के खिलाड़ी उजली जर्सी में, पनामा के खिलाड़ी लाल जर्सी में हैं।

- शाम 5.30 बजे शुरू होगा मुकाबला। निझनी नोवगोरोड स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

इंग्लैंड

गोलकीपर्स: जैक बटलैंड, जोर्डन पिकफोर्ड, निक पोपे। 

डिफेंडर्स: ट्रेंट अलैक्जेंडर-अर्नोल्ड, गैरी काहिल, फैबियान डेल्फ, फिल जोंस, हैरी मैगुएयर, डैनी रोज, जॉन स्टोंस, किरेन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग

मिडफील्डर्स: डेले अल्ली, एरिक डेयर, जोर्डन हेंडरसन, जेस्से लिंगार्ड, रूबेन लॉफ्टस-चीक।

फॉरवर्ड्स: हैरी केन, मार्कर्स रसफोर्ड, रहीम स्टर्लिंग, जेमी वर्डी, डैनी वेलबेक। 

पनामा

गोलकीपर्स: जोस काल्डरन, जैम पेनेडो, एलेक्स रोड्रिग्ज

डिफेंडर्स: फेलिप बलॉय, हेरोल्ड कमिंग्स, एरिक डेविस, फिडेल एस्कोबर, एडॉल्फो मचाडो, माइकल मुरिलो, लुइस ओवल, रोमन टोरेस

मिडफील्डर्स: एडगर बार्सिनास,  आर्मान्डो कूपर, अनिबल गोडॉय, गैब्रियल गोमेज,  वैलेंटाइन पिमेन्टेल, अल्बर्टो क्विंटरो, जोस लुइस रोड्रिगुएज

फॉरवर्ड्स: अब्दील अरोयो, इस्माइल डिआज, ब्लेज पेरेज, लुइस तेजाडा, गैब्रियल टोरेस

Web Title: fifa world cup 2018 group g england vs panama live update and goal score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे