FIFA World Cup France Vs Denmark: फ्रांस से ड्रॉ खेलकर डेनमार्क नॉकआउट में

By विनीत कुमार | Published: June 26, 2018 06:24 PM2018-06-26T18:24:57+5:302018-06-26T21:26:14+5:30

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-सी में फ्रांस और डेनमार्क के बीच मैच का लाइव अपडेट...

fifa world cup 2018 denmark vs france match live update and goal scores | FIFA World Cup France Vs Denmark: फ्रांस से ड्रॉ खेलकर डेनमार्क नॉकआउट में

Denmark Vs France

मॉस्को, 26 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के 13वें दिन ग्रुप- सी में फ्रांस और डेनमार्क का मैच बिना किसी गोल के ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस ड्रॉ के साथ डेनमार्क 5 अंकों के साथ जबकि फ्रांस 7 अंकों के साथ नॉकआउट में पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, ग्रुप-सी के एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया को पेरू से 2-0 से हार का का सामना करना पड़ा है।

फ्रांस दो जीत और एक ड्रॉ के साथ प्री- क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा है। वहीं, डेनमार्क दो ड्रॉ और एक जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहा है। फ्रांस ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, जबकि कमजोर माने जा रहे पेरू पर उसे 1-0 से जीत दर्ज करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वहीं डेनमार्क ने भी पेरू को 1-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया से 1-1 से ड्रा खेला था।

FIFA World Cup, Denmark Vs France Live update:

- खेल खत्म, और फ्रांस-डेनमार्क का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसी के साथ फ्रांस 7 अंकों के साथ और डेनमार्क 5 अंकों के साथ ग्रुप-सी से नॉकआउट में पहुंचे हैं।

- 90 मिनट का समय खत्म, अब आखिरी तीन मिनट के इंजरी टाइम का खेल जारी। डेनमार्क औक फ्रांस के बीच ये मैच गोलरहित ड्रॉ की बढ़ता हुआ।

- 82वें मिनट में डेनमार्क के गोलपोस्ट में मौजूद फ्रांस के नाबिल फेकिर का जोरदार शॉट। हालांकि, डेनमार्क के कैस्पर शेईमेकेल ने गेंद को रोक लिया।

- 80 मिनट के बाद मैच अब भी गोलरहित।

- 58 मिनट का खेल हो चुका है और अब भी स्कोर 0-0 से बराबर। दूसरी ओर से पेरू के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया हार की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में डेनमार्क के लिए अच्छे संकेत।

- हाफ टाइम के बाद का खेल शुरू...

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, फ्रांस और डेनमार्क अब भी पहले गोल की तलाश में।


- 45+2' डेनमार्क को कॉर्नर और फ्रांस पर खतरा आसानी से टल गया। हालांकि, इसके ठीक बाद फ्रांस का जबर्दस्त अटैक। एंटोइन ग्रीजमैन अकेले ही अकेले तेजी से गेंद लेकर डेनमार्क के गोलपोस्ट की ओर बढ़े लेकिन मैथियास जोर्गेनसन ने उन्हें पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। जोर्गेनशन को येलो कार्ड दिखाया गया।

- 39वें मिनट में डेनमार्क के बॉक्स के ठीक बाहर से फ्रांस के एंटोइन ग्रीजमैन ने बाएं पैर से बेहतरीन शॉट खेले लेकिन गेंद सीधे गोलकीपर कैस्पर शेईमेकेल के हाथों में।

- 29वें मिनट में क्रिस्टियान एरिक्सन ने मौका बनाया लेकिन फ्रांस के गोलकीपर स्टीव मंडांडा को चकमा देने में नाकाम रहे।

- 22वें मिनट में डेनमार्क को कॉर्नर

- 18वें मिनट में फ्रांस का दाएं ओर से अटैक लेकिन गोल का कोई मौका नहीं बन सका।

- शुरुआती 10 मिनटों में कोई गोल नहीं।

- छठे मिनट में डेनमार्क को कॉर्नर, क्रिस्टियान एरिक्सन ने शॉट लिया लेकिन फ्रांस के खिलाड़ी के सिर से लकर गेंद मैदान से बाहर चली गई।

- और दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू 

- शाम 7.30 बजे से शुरू होगा ये अहम मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

डेनमार्क

गोलकीपर्स: कैस्पर शेईमेकेल, जोनास लॉस्ल, फ्रेडरिक रोनोव।

डिफेंडर्स: सिमोन जाएर, एंद्रियास क्रिस्टेंसेन, मथियास जोरगेनसेन, जैनिक वेसटेरगार्ड, हेनरिक डाल्सगार्ड, जेन्स स्ट्राइगर, जोनास नुडसेन।

मिडफील्डर्स: विलियम विस्ट, थॉमस डिलेनी, लुकास लिरेगर, लासे शोने, क्रिस्चियन एरिकसेन, माइकल क्रॉन।

फॉरवर्ड्स: पियोने सिस्टो, मार्टिन ब्रेथवेट, आंद्रेस कोरनेलियस, विक्टर फिशेर, यूसुफ पॉलसेन,  निकोलाई जॉरगेनसेन, कैस्पर डोलबर्ग।

फ्रांस

गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।

डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे,  बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।

मिडफील्डर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।

फॉरवर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।
 

Web Title: fifa world cup 2018 denmark vs france match live update and goal scores

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे