लाइव न्यूज़ :

World Cup: क्वॉर्टर फाइनल के लिए कोलंबिया इंग्लैंड की भिड़ंत आज, नजरें हैरी केन पर

By भाषा | Updated: July 3, 2018 11:07 IST

FIFA World Cup: कोलंबिया के खिलाफ मैच में सबकी नजरें इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा गोल किए हैं।

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 3 जुलाई। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में जब कोलंबिया के खिलाफ भिड़ेगी तो उसके लिए पेनल्टी शूट आउट में अपने खराब रिकॉर्ड को भुलाना आसान नहीं होगा। इंग्लैंड को पिछले 12 बड़े टूर्नामेंट में से छह में पेनल्टी के कारण हार का सामना करना पड़ा, जबकि टीम इस दौरान सिर्फ एक बार जीत दर्ज करने में सफल रही जब उसने यूरो 1996 में स्पेन को हराया था।

टीम के मौजूदा कोच गैरेथ साउथगेट का करियर उसे पेनल्टी किक के लिए जाना जाता है तो वह आंद्रियास कोप्के हाथ में खेल गए और वेम्बले में सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस अनुभव से साउथगेट ने अपनी कोचिंग का तरीका तैयार किया और अब जब कोलंबिया के खिलाफ टीम को अंतिम 16 का मुकाबला खेलना है तो एक बार फिर पेनल्टी शूटआउट देखने को मिल सकता है। 

साउथगेट 1998 में ग्लेन होडल की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे जिनका माना था कि शूटआउट लाटरी की तरह होते हैं जिन्हें ट्रेनिंग में दोहराना नामुमकिन होता है और इसलिए इसका अभ्यास करने की जरूरत नहीं। इंग्लैंड की टीम को इस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ शूटआउट में ही हार का सामना करना पड़ा। 

साउथगेट ने हालांकि अब पेनल्टी शूटआउट को अभ्यास का हिस्सा बना दिया है और उनके खिलाड़ी मार्च से इसका अभ्यास कर रहे हैं। कोच वीडियो विश्लेषकों की भी सेवाएं ले रहे हैं जिसके कि पता चल सके कि उनके सबसे विश्सनीय खिलाड़ी कौन हैं। 

इंग्लैंड के गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड ने मैचों के दौरान 30 पेनल्टी में से पांच बचाई हैं। उनके साथी गोलकीपरों जैक बटलैंड ने 25 में से चार जबकि निक पोपे ने 13 में से तीन पेनल्टी किक बचाई हैं। बेल्जियम के थिबोट कोरटोइस ने कहा है पिकफोर्ड 1.85 मीटर की लंबाई के कारण अच्छी स्थिति में नहीं हैं लेकिन कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पीना की लंबाई उनसे भी कम 1.83 मीटर है। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

इंग्लैंड की टीम ओस्पीना के रिकॉर्ड से खुश होगी जो अपने 38 प्रयासों में सिर्फ तीन पेनल्टी रोक पाए हैं, जबकि पिछले 15 प्रयास में एक को ही नाकाम कर पाए। उन्होंने दो साल पहले मिगुएल ट्रोको के प्रयास को अपने पैर से रोककर कोलंबिया को पेरू के खिलाफ कोपा अमेरिका में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

पनामा के खिलाफ कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी पर दो गोल किए और अगर मैच पेनल्टी शूटआउट में खिंचा तो निश्चित तौर पर वह पांच प्रयास में से एक को लेने आएंगे। इसके अलावा मार्कस रशफोर्ड और डेले अली को मौका मिल सकता है जबकि जेमी वार्डी भी एक विकल्प होंगे। जोर्डन हेंडरसन, किरान ट्रिपियेर और काइल वाल्कर भी साउथगेट की सूची में शामिल होंगे।

कोलंबिया के खिलाफ इस मैच में सबकी नजरें इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा गोल किए हैं। हैरी केन के नाम 2 मैचों में कुल 5 गोल हैं, जबकि उनके बाद बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू हैं, जिन्होंने अब तक 4 गोल किए हैं।

टॅग्स :फीफा विश्व कपहैरी केनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका