FIFA World Cup: बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से हराया, अंतिम 16 में बनाई जगह

By सुमित राय | Published: June 23, 2018 05:20 PM2018-06-23T17:20:17+5:302018-06-23T19:29:55+5:30

FIFA World Cup 2018: बेल्जियम और ट्यूनीशिया के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप जी के मुकाबले का लाइव अपडेट...

FIFA World Cup 2018, Belgium Vs Tunisia Live Update and Live Score | FIFA World Cup: बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से हराया, अंतिम 16 में बनाई जगह

FIFA World Cup 2018, Belgium Vs Tunisia Live Update and Live Score

मास्को (रूस), 23 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप जी के अहम मुकाबले में बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेल्जियम की टीम ने अंतिम 16 में जगह बना ली है।  शानदार फॉर्म में चल रही बेल्जियम की टीम ने अपने पहले मैच में पनामा को 3-0 से हराया था, जिसमें रोमेलू लुकाकू ने दो गोल किए थे। बेल्जियम को आखिरी ग्रुप मैच में 28 जून को इंग्लैंड से खेलना है। वहीं इस हार के बाद ट्यूनीशिया की टीम अंतिम 16 की दौर से बाहर हो गई है। उसे अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

FIFA World Cup 2018, Belgium Vs Tunisia लाइव अपडेट...

- बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-1 हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह। इससे पहले बेल्जियम ने पनामा को 3-0 से हराया था।

- अतिरिक्त समय खत्म होने के बाद स्कोर: बेल्जियम- 5 और ट्यूनीशिया- 2

- ट्यूनीशिया के खिलाड़ी वाहबी खजरी ने इंजुरी टाइम में (90+3 मिनट) में किया गोल।

- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में दो मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- बेल्जियम की ओर से मैच के 90वें मिनट में मिची बटशुयी ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई 5-1 की बढ़त।

- बेल्जियम की ओर से 51वें मिनट में ईडन हजार्ड ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई 4-1 की बढ़त।

- दूसरे हाफ का खेल शुरू।

- पहले हाफ के बाद बेल्जियम ने ट्यूनीशिया के खिलाफ बनाई 3-1 की बढ़त।

- अतिरिक्त समय खत्म होने के बाद स्कोर: बेल्जियम- 3 और ट्यूनीशिया- 1

- लुकाकू ने इस मैच में दूसरा गोल करने के साथ ही रोनाल्डो की बराबरी कर लिया। दोनों खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक 4-4 गोल किए हैं। लुकाकू ने इससे पहले पनामा के खिलाफ 2 गोल किए थे।

- इंजुरी टाइम (45+3 मिनट) में बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने दागा गोल। ट्यूनीशिया के खिलाफ बेल्जियम को 3-1 की बढ़त।

- पहले हाफ 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में तीन मिनट का इंजुरा टाइम जोड़ा गया।

- ट्यूनीशिया की ओर से डायलन ब्रॉन ने 18वें मिनट में किया पहला गोल। स्कोर: बेल्जियम- 2 और ट्यूनीशिया- 1

- बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने 16वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को दिलाई 2-1 की बढ़त।

- बेल्जियम की ओर से छठे मिनट में ईडन हजार्ड ने पहला गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त।

- बेल्जियम और ट्यूनीशिया के बीच मुकाबला शुरू।

- बेल्जियम की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं ट्यूनीशिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। सैफेडीन खौउई को नईम स्लिटी की जगह और फारूक बेन मुस्तफा को मोएज हसन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

- दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम पिछले विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 में मैक्सिको में रहा जब वह सेमीफाइनल खेली थी।

- पहले मैच में बेल्जियम ने पनामा को 3-0 से हराया था, जिसमें रोमेलू लुकाकू ने दो गोल किए। वहीं ट्यूनीशिया की टीम को इंग्लैंड ने 2-1 से हराया था।

- बेल्जियम और ट्यूनीशिया का मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 5.30 बजे से मास्को के स्पार्टक स्डेडियम में खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप जी के अहम मुकाबले में बेल्जियम का सामना ट्यूनीशिया की टीम से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

बेल्जियम

  • कोच: रॉबर्टो मार्टिनेज
  • गोलकीपर्स: कोएन कास्टील्ज, थिबॉट कर्टोइस, साइमन मिग्नोलेट
  • डिफेंडर्स: टॉबी एल्डरविरेल्ड, डेड्रिक बोयाटा, विन्सेंट कॉम्पनी, थॉमस म्यूनियर, थॉमस वर्माएलन, जन वर्टोंगेन
  • मिडफील्डरर्स: यानिक कैरास्को, केविन डी ब्रुयने, मूसा डेम्बेले, लिंडर डेंडोन्कर, मरौने फेल्लैनी, ईडन हजार्ड, थोर्गन हजार्ड, अदनान जानुजाज, ड्रिज मेरटेन्स, यौरी टिलेमन्स, एक्सेल विट्सेल
  • फॉर्वर्ड्स: मिची बटशुयी, नासेर चाडली, रोमेलू लुकाकू
  • सब्सिट्यूट: लौरेंट सीमन

ट्यूनीशिया

  • कोच: नबिल मालौल
  • गोलकीपर्स: फारूक बेन मुस्तफा, मोएज हसन, अयमेन मथलौथी
  • डिफेंडर्स: रामी बेडौई, योहन बेनालौन, सैम बेन यूसुफ, डायलन ब्रॉन, ओसमा हद्दादी, अली मालौल, यासीन मरियाह, हमदी नगगुएज
  • मिडफील्डरर्स: एनिस बद्री, मोहम्मद अमीन बेन आमोर, गाइलिन चलाली, अहमद खलील, सैफेडीन खौउई, फेरजनी सस्सी, एलिस स्कीरी, नईम स्लिटी, बासेम स्रार्फी।
  • फॉर्वर्ड्स: फख्रेद्दीन बेन यूसुफ, सबर खलीफा, वाहबी खजरी

Web Title: FIFA World Cup 2018, Belgium Vs Tunisia Live Update and Live Score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे