लाइव न्यूज़ :

FIFA: 32 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची बेल्जियम की टीम, इंजुरी टाइम में गोल कर जापान को हराया

By सुमित राय | Updated: July 3, 2018 01:50 IST

FIFA World Cup 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल के छठे मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने जापान को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया।

Open in App

रोस्तोव-आन-दोन (रूस), तीन जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री-क्वार्टर फाइनल छठे मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने जापान को 3-2 से हरा दिया। बेल्जियम की टीम ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज करते हुए 32 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं जापान की टीम साल 2002 और 2010 के बाद एक बार फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई है। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम की टीम का सामना नेमार की टीम ब्राजील से होगा, जिसने मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

बेल्जियम की टीम ने मैच में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की और शानदार खेल दिखाते हुए जापान को हरा दिया। दरअसल, मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद दूसरे हाफ के शुरू होते ही जापान ने पहला गोल किया। जापान की ओर से जेनकी हारागुची ने 48वें मिनट में पहला गोल कर बेल्जियम के खिलाफ अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके 4 मिनट बाद ही 52वें मिनट में टाकाशी इनुई ने बढ़त को डबल कर दी और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम की टीम की हार लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन उसके खिलाड़ियो ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी। बेल्जियम के लिए पहला गोल जन वर्टोंगेन ने मैच के 69वें मिनट में किया। इसके बाद मरौने फेल्लैनी 74वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। 90 मिनट का खेल खत्म होने तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर था।

90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच रेफरी ने 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा। 4 मिनट का इंजुरी टाइम भी खत्म ही होने वाला था और मैच बराबरी पर था, लेकिन समय समाप्त होने के 14 सेकेंड पहले बेल्जियम के नासेर चाडली ने 90+4 मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

टॅग्स :फीफा विश्व कपजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका