लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, 1st Semifinal: पहले सेमीफाइनल में फ्रांस से होगा बेल्जियम का सामना, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

By सुमित राय | Updated: July 10, 2018 07:51 IST

FIFA World Cup 2018, 1st Semifinal, France vs Belgium: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रांस की टीम का सामना बेल्जियम की टीम से होगा।

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, नौ जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रांस की टीम का सामना बेल्जियम की टीम से होगा। दोनों टीमें स्टार स्ट्राइकर्स से भरी है तो इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। बता दें कि फ्रांस की टीम ने क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं बेल्जियम की टीम क्वार्टर फाइनल में 2-1 से मात दी थी। फ्रांस और बेल्जियम के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात 11.30 बजे से सेंट पीटर्सबर्ग के क्रेस्टोवस्की स्टेडियम में खेला जाएगा।

आंकड़ों में बेल्जियम के खिलाफ फ्रांस की टीम का पलड़ा भारी

फ्रांस और बेल्जियम की टीमें इससे पहले वर्ल्ड कप में दो मैचों में आसने-सामने आ चुकी हैं और दोनों ही मौकों पर फ्रांस की टीम ने बाजी मारी है। फ्रांस और बेल्जियम के बीच वर्ल्ड कप में खेले गए 2 मैच में फ्रांस ने कुल 7 गोल किए थे, जबकि बेल्जियम की टीम सिर्फ 3 गोल कर पाई है। दोनों टीमें पिछली बार 1986 वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में खेली थी, जिसमें फ्रांस ने 4-2 से बेल्जियम को हराया था। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

इस साल विश्व कप में बेल्जियम ने दर्ज की ज्यादा जीत

फ्रांस की टीम पांच मैचों में 4 जीत और एक ड्रॉ के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। फ्रांस की शुरुआत धीमी रही थी, उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1, जबकि दूसरे मैच में पेरू को 1-0 से हराया था। अंतिम ग्रुप मैच में फ्रांस को डेनमार्क से गोल रहित ड्रॉ खेलना पड़ा था। नॉकआउट स्तर में फ्रांस ने आक्रमक खेल दिखाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना पर 4-3 और क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की।

वहीं बेल्जियम की टीम 5 मैचों में से 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। बेल्जियम की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की थी। बेल्जियम ने पहले मैच में पनामा को 3-0, ट्यूनीशिया को 5-2 और इंग्लैंड को 0-1 से हराया था। बेल्जियम की टीम ने नॉकआउट राउंड में जापान और ब्राजील जैसी मजबूत टीमों को हराया था। बेल्जियम ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को 3-2 और क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 1-2 से हराकर बाहर किया था। (यह भी पढ़ें- गोल्डन बूट की रेस में इंग्लैंड के कप्तान सबसे आगे, इस खिलाड़ी से मिल सकती है कड़ी टक्‍कर)

1998 में खिताब जीत चुकी है फ्रांस की टीम

फ्रांस की टीम 1998 के बाद पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जर्मनी में 2006 में हुए विश्व कप में फ्रांस फाइनल तक पहुंचा था लेकिन इटली से पेनाल्टी शूटआउट में हार के बाद उसे खिताब से महरूम रहना पड़ा था। वहीं बेल्जियम की टीम 32 साल के लंबे इंतजार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है, लेकिन फ्रांस जैसी मजबूत टीम को हराना उसके लिए कड़ी चुनौती होगी।

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

फ्रांस की टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में 19 साल के फारवर्ड काइलेन एमबप्पे की अहम भूमिका रही है, जबकि बेंजामिन पवार्ड और लुकास हर्नांडेज की अनुभवहीन अटैकिंग फुलबैक जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। फारवर्ड खिलाड़ियों के अलावा पॉल पोग्बा और एन' गोलो कांटे जैसे शीर्त स्तरीय मिडफील्डर किसी भी विरोधी टीम के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं। डिफेंस का दारोमदार सैमुअल उमटीटी और राफेल वराने के कंधों पर होगा। 

वहीं बेल्जियम की टीम में फॉर्वर्ड खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। लुकाकू गोल्डन बॉल की रेस में दूसरे नंबर पर हैं और अब तक चार मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। लुकाकू के अलावा ईडन हजार्ड और केविन डी ब्रुयने ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से फारवर्ड लाइन के मजबूती प्रदान की है। टीम का डिफेंस भी इस विश्व कप में बेहतरीन रहा और गोलकीपर थिबॉट कर्टोइस ने अहम मौकों पर शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

बेल्जियम

  • कोच: रॉबर्टो मार्टिनेज
  • गोलकीपर्स: कोएन कास्टील्ज, थिबॉट कर्टोइस, साइमन मिग्नोलेट
  • डिफेंडर्स: टॉबी एल्डरविरेल्ड, डेड्रिक बोयाटा, विन्सेंट कॉम्पनी, थॉमस म्यूनियर, थॉमस वर्माएलन, जन वर्टोंगेन
  • मिडफील्डरर्स: यानिक कैरास्को, केविन डी ब्रुयने, मूसा डेम्बेले, लिंडर डेंडोन्कर, मरौने फेल्लैनी, ईडन हजार्ड, थोर्गन हजार्ड, अदनान जानुजाज, ड्रिज मेरटेन्स, यौरी टिलेमन्स, एक्सेल विट्सेल
  • फॉर्वर्ड्स: मिची बटशुयी, नासेर चाडली, रोमेलू लुकाकू
  • सब्सिट्यूट: लौरेंट सीमन

फ्रांस

  • कोच: डिडिएर देस्चामपस
  • गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।
  • डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।
  • मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।
  • फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।
टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसरोमेलू लुकाकू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका