लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: बेल्जियम को हरा 12 साल बाद फाइनल में पहुंची फ्रांस की टीम, 1998 में बनी थी चैंपियन

By सुमित राय | Updated: July 11, 2018 02:12 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 11 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। जहां उसका सामना 15जुलाई को क्रोएशिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। यह तीसरा मौका हैं जब फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंची है, इससे पहले साल 2006 में फ्रांस फाइनल में पहुंची थी, जहां इटली ने पेनाल्टी शूटआउट में हराया था। वहीं इससे पहले फ्रांस की टीम साल 1998 में खिताब जीतने में कामयाब रही थी।

फ्रांस और बेल्जियम के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। इस मैच में फ्रांस के लिए एकमात्र गोल सैमुअल उमटीटी ने किया। डिफेंडर सैमुअल उमटीटी ने 51वें मिनट में एंटोनिये ग्रेजमैन के शॉट पर गेंद को सिर से मारकर गोलपोस्ट में डाल दिया और अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।

फ्रांस की जीत में गोलकीपर लोरिस का भी बड़ा योगदान

भले ही फ्रांस की ओर से एकमात्र उमटीटी ने किया और अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया, लेकिन फ्रांस की इस जीत में उसके गोलकीपर ह्यूगो लोरिस का भी बहुत बड़ योगदान रहा। ह्यूगो लोरिस ने मैच में कई शानदार बचाव करते हुए बेल्जिमय को गोल नहीं करने दिया। (फीफा विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचा फ्रांस

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला फाइनलिस्ट बनने के साथ ही फ्रांस ने पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा पर फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फ्रांस पिछले 6 विश्व कप में सबसे ज्यादा 3 बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है। फ्रांस के बाद फाइनल में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली टीम में ब्राजील और जर्मनी है, जिन्होंने 2-2 बार फाइनल तक का सफर तय किया है। वहीं इटली, स्पेन, नीदरलैंड और अर्जेंटीना 1-1 बार ऐसा कर चुका है।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसरोमेलू लुकाकू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका