लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: चैम्पियन फ्रांस की टीम का अनूठा सच, 23 में आधे से ज्यादा खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2018 13:58 IST

वर्ल्ड कप जीतने वाली फ्रांस की टीम की खास बात ये है कि इस टीम में 23 में से 14 खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई: फ्रांस ने फाइनल में क्रोएशिका को 4-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड-2018 का खिताब जीत लिया। फ्रांस ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले फ्रांस की टीम ने 1998 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। फ्रांस की जीत के बाद टीम के खेल को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले फ्रांस को चैम्पियन बनने का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था लेकिन उसने सभी समीकरण को उलटते हुए खिताब जीत लिया।

फ्रांस की टीम में कई अफ्रीकी मूल के खिलाड़ी

फ्रांस की टीम की खास बात ये है कि इस टीम में 23 में कम से कम 14 खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के हैं। इसमें स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा और युवा सनसनी किलियान एम्बापे जैसे नाम हैं। यह अपने आप में दिलचस्प है क्योंकि पिछले दो दशक में फ्रांस में बाहरी मूल के लोगों का मुद्दा काफी छाया रहा है। खासकर, अफ्रीकी मूल के प्रवासियों को लेकर फ्रांसीसी समाज में खूब बहस होती रही है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर लोगों ने व्लादिमीर पुतिन के लिए मजे, ट्विटर पर आए फनी कमेंट

बता दें कि फ्रांस की टीम से खेलने वाले सैमुअल यूमिटी का जन्म कैमरून में हुआ था। ऐसे ही स्टीव मंडाडा रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो के हैं। पॉल पोग्बा के माता-पिता गयाना के हैं। एम्बापे की मां अलजीरिया की और पिता कैमरून के हैं। ऐसे ही एनजोलो कांटे माली से हैं जबकि पर्सेनेल किमपेबे और स्टीवन एनजोंजी के पिता कॉन्गो के हैं। यह लिस्ट और भी ज्यादा लंबी है।

इसी वर्ल्ड कप में जब फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया था तब किंपेबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें वे, पोग्बा, बेंजामिन मेंडी और एंटोइन ग्रीजमैन 'सीका-सीका' गाने पर डांस कर रहे थे। यह गाना कॉन्गो के स्टार सिंगर डीजे मारेसल का है। 

1998 में भी फ्रांस की टीम थी काफी विविध

इससे पहले साल-1998 में भी जब फ्रांस चैम्पियन बना था, तो उसकी टीम में कई मूल के खिलाड़ियों के शामिल होने की बात की चर्चा हुई थी। उस वर्ल्ड कप में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी जिनेदिन जिदान और लिलियम थुरम जैसे चेहरे टीम में थे। साथ ही उस टीम में अश्वेत सहित श्वेत और अरब मूल तक के खिलाड़ी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- FIFA WC: फ्रांस के चैंपियन बनने पर कुछ ऐसा था पेरिस की सड़कों का नजारा, Video देख चौंक जाएंगे आप

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका