लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो ने लंबे समय बाद 100 करोड़ की टैक्स चोरी पर तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया 'फेक न्यूज'

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2018 13:36 IST

स्पेन की मीडिया के अनुसार रोनाल्डो के वकील ने हाल में करीब 30 करोड़ रुपये जमा कराने का ऑफर दिया था।

Open in App

रियाल मेड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को झूठा और तथ्यहीन बताया है कि जिसमें उनके टैक्स चोरी की बातें कही गई हैं। पिछले साल सबसे खेलों की दुनिया में ज्याादा तनख्वाह हासिल करने वाले एथलीट रहे पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो के बारे में पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि उन्होंने 14.7 मिलियन यूरो (करीब 100 करोड़) की टैक्स चोरी की है। यह कमाई उनके 2011 से 2014 के बीच तस्वीरों के राइट्स से हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल रोनाल्डो की कुल कमाई 2016-17 में करीब 600 करोड़ रुपये रही थी।

स्पेन की मीडिया के अनुसार रोनाल्डो के वकील ने हाल में करीब 30 करोड़ रुपये जमा कराने का ऑफर दिया था लेकिन स्पेन के अधिकारियों से इस मामले में बात नहीं बनी। माना जा रहा है कि अब रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ सकती है।

हालांकि, इन सब विवादों को दरकिनार करते हुए रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। रोनाल्डो ने कहा, 'मैं हमेशा जो सही भुगतान करना होता है, वो करता हूं। मैं हमेशा चीजें सही तरीके से करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।'

रोनाल्डो ने पिछले ही दिनों स्पेनिश लीग मैच में गिरोना क्लब के खिलाफ तीन गोल दागे और अपनी 50वीं हैट्रिक पूरी की। इसके बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'फेक न्यूज से मेरी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को बर्बाद मत करो।' 

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब स्पेन के फुटबॉल से जुड़े स्टार खिलाड़ियों के टैक्स चोरी की बात सामने आई है। इससे पहले अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी और ब्राजिल के नेमार भी टैक्स चोरी के विवाद में फंस चुके हैं। (और पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्के से किया ऐसा कमाल, जो अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया)

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीनेमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका