लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के कारण मिला ब्रेक बार्सिलोना के लिए हो सकता है फायदेमंद: लियोनल मेसी

By भाषा | Updated: May 16, 2020 13:44 IST

Lionel Messi: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण मिला ब्रेक उनके क्लब बार्सिलोना के लिए लाभदायक साबित होगा, बताई इसकी वजह भी

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की वजह से बार्सिलोना और स्पेन की फुटबॉल लीग 12 मार्च के बाद से बंद हैंमेसी ने कहा कि कोरोना की वजह से मिला ब्रेक बार्सिलोना के लिए होगा फायदेमंद

बार्सिलोना: स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण मिला लंबा ब्रेक बार्सिलोना के लिये फायदेमंद साबित होगा। मेसी ने शुक्रवार को स्पेनिश खेल दैनिक ‘स्पोर्ट’ से कहा, ‘‘शायद इस ब्रेक से हमें फायदा मिलेगा, लेकिन हमें देखना होगा जब हम प्रतियोगिता में खेलना शुरू करेंगे क्योंकि तभी सच्चाई पता चलेगी।’’

बार्सिलोना और स्पेन की फुटबॉल लीग 12 मार्च के बाद से बंद हैं। मेसी ने हालांकि बार्सिलोना के लिये इस ब्रेक को अच्छा बताने के लिये कारण नहीं बताया लेकिन उनके साथी स्ट्राइकर लुईस सुआरेज का चोट से वापसी करना निश्चित रूप से एक कारण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब खेल रोका गया था तो हम जिस तरह खेल रहे थे, उससे हम कभी भी चैम्पियंस लीग नहीं जीत पाते। मुझे अपने साथी खिलाड़ियों पर कोई शक नहीं है लेकिन हम जिस तरह से खेल रहे थे, उससे ऐसा नहीं कर पाते।’’ 

कोरोना संकट के बीच जर्मन फुटबॉल लीग ने की वापसी

जर्मन फुटबॉल लीग शनिवार से पिच पर लौट गयी और कोरोना वायरस महामारी के बाद बहाल होने वाली यह पहली यूरोपीय लीग बन गयी। दो महीने के ब्रेक के बाद जर्मन फुटबॉल लीग ने मैचों की बहाली के लिये असाधारण विस्तृत योजना चांसलर एंजेला मर्केल और अन्य 16 नेताओं को भेजी थी।

उन्होंने साथ ही संक्रमण को रोकने के लिये कई दिशानिर्देश भी भेजे थे। स्टेडियम खाली होंगे, जिसमें सिर्फ खिलाड़ियों के चिल्लाने की आवाजें और रैफरियों की सीटी की आवाज सुनाई देगी। जर्मनी में अन्य यूरोपीय देशें कीतुलना में कोरोना वायरस से कम मौतें हुई हैं लेकिन फिर भी दर्शकों का लौटना अब भी खतरनाक है।

‘बोरूसिया डार्टमंड’ का सामना स्थानीय प्रतिद्वंद्वी ‘शाल्के 04’ से होगा। इस मुकाबले में सामान्य तौर पर 82,000 के करीब दर्शक आते, लेकिन अब यह बिना दर्शकों के खेला जायेगा।

इंग्लैंड, इटली और स्पेन में अभी भी लीग फुटबॉल शुरू होने में एक महीना लगेगा। दर्शकों के बिना खेले जाने वाले इस मुकाबले में चुनिंदा मीडियाकर्मी और अधिकारी ही मौजूद होंगे। लीग के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी मास्क पहनेंगे।

टॅग्स :लियोनेल मेसीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका