ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो हाउस अरेस्ट से हुए रिहा, पराग्वे में इस वजह से किया गया था नजरबंद

By सुमित राय | Published: August 25, 2020 01:41 PM2020-08-25T13:41:38+5:302020-08-25T13:41:38+5:30

Barcelona and Brazil legend Ronaldinho released from Paraguay prison after five months | ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो हाउस अरेस्ट से हुए रिहा, पराग्वे में इस वजह से किया गया था नजरबंद

रोनाल्डिन्हो को पराग्वे में नजरबंद किया गया था। (फाइल फोटो)

Highlightsरोनाल्डिन्हो को लगभग पांच महीने बाद पराग्वे में होम अरेस्ट से रिहा कर दिया गया है।रोनाल्डिन्हो को पराग्वे में जाली पासपोर्ट से प्रवेश करने के कारण नजरबंद किया गया था।

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो को लगभग पांच महीने बाद पराग्वे में होम अरेस्ट से रिहा कर दिया गया है। उनके साथ-साथ उनके भाई भी होम अरेस्ट पर थे। बता दें कि रोनाल्डिन्हो को पराग्वे में जाली पासपोर्ट से प्रवेश करने के कारण पांच महीने के लिए होटल में नजरबंद किया गया था।

पराग्वे के जज गुस्तावो अमरिल्ला ने रोनाल्डिन्हो ओर उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरीरा को दो साल की जेल की निलंबित सजा सुनाई और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। इन दोनों भाईयों को दो लाख डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा।

पहले जेल में रखा गया, फिर होटल में किया गया था शिफ्ट

रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को मार्च में पराग्वे के जाली पासपोर्ट से देश में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों व्यावसायिक गतिविधियों के लिए पराग्वे आए थे। इस दिग्गज फुटबॉलर को इससे पहले पराग्वे की बेहद सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें वहां से रिहा करके एक आलीशान होटल में नजरबंद कर दिया गया था।

नजरबंद रहते हुए मनाया था बर्थडे

ये दोनों भाई अब तुरंत अपने देश ब्राजील लौट सकते हैं। ब्राजील की 2002 की चैंपियन टीम के सदस्य तथा बार्सिलोना, मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के पूर्व स्टार रोनाल्डिन्हो ने पराग्वे में ही नजरबंद रहते हुए अपना 40वां जन्मदिन मनाया। वह एक स्थानीय संस्था के निमंत्रण पर पराग्वे आए थे।

2005 में जीता था बैलन डी ओर अवॉर्ड

रोनाल्डिन्हो ने साल 2002 में फीफा वर्ल्ड कप और 1999 में कोपा अमेरिका का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा था। उन्होंने अपने क्लब करियर में 13 खिताब जीते है, जिसमें बार्सिलोना के साथ दो ला-लीगा और एक चैंपियन्स लीग खिताब शामिल हैं। साल 2005 में रोनाल्डिन्हो को शानदार प्रदर्शन के लिए साल के बेस्ट फुटबॉलर को दिया जाने वाला बैलन डी ओर अवॉर्ड जीता था।
(भाषा से इनपुट)

Web Title: Barcelona and Brazil legend Ronaldinho released from Paraguay prison after five months

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे