लाइव न्यूज़ :

AFC Asian Cup 2019: भारत ने थाईलैंड को 4-1 से रौंदा, सुनील छेत्री ने मेसी को पीछे छोड़ रचा इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 6, 2019 22:35 IST

Sunil Chhetri: सुनील छेत्री ने दो गोल दागते हुए लियोनेल मेसी को छोड़ा पीछे, भारत ने थाईलैंड को 4-1 से हराते हुए की अपने अभियान की शानदार शुरुआत

Open in App

सुनील छेत्री के नेतृत्व में भारत ने एफसी एशियन कप 2019 के अपने पहले मैच में रविवार को ग्रुप-ए के मैच में थाईलैंड को 4-1 से हराते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सुनील छेत्री ने दो गोल दागते हुए भारत की जीत में बेहतरीन योगदान दिया। ये भारत की एशियन कप में सबसे बड़ी जीत है।

इसके एक दिन पहले इस ग्रुप की दो अन्य टीमों यूएई और बहरीन के बीच खेले गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था और इस जीत के साथ ही भारत ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गया है और उसके अंतिम-16 में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

दो गोल दागते हुए सुनील छेत्री ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

इस मैच में दो गोलों के साथ ही सुनील छेत्री अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इस मैच में दो गोलों के साथ ही छेत्री के इंटरनेशनल गोलों की संख्या 67 हो गई और उन्होंने मेसी के 65 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब छेत्री से आगे दुनिया में सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्होंने अब तक 85 इंटरनेशनल गोल दागे हैं।थाईलैंड के खिलाफ मैच में सुनील छेत्री ने पेनल्टी स्पॉट से भारत के लिए पहला और अपना 66वां इंटरनेशनल गोल दागा। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद थाईलैंड के टेरासिन डांगडा ने बराबरी का गोल दाग दिया।

लेकिन 46वें मिनट में छेत्री ने फिर से कमाल किया और अपना 67वां इंटरनेशनल गोल दागते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अनिरुध थापा और जेजे लालपेखुला ने दो और गोल दागते हुए भारत को 4-1 से जोरदार जीत दिला दी।  

भारत के लिए सुनील छेत्री ने 27वें और 46वें मिनट, जबकि अनिरुध थापा ने 68वें और जेजे लालपेखुला ने 80वें मिनट में गोल दागे। वहीं थाईलैंड के लिए एकमात्र गोल टेरासिल डांगाडा ने 33वें मिनट में दागा।

टॅग्स :सुनील छेत्रीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका