लाइव न्यूज़ :

कहीं है 4 फुट लम्बा डोसा तो कहीं एक मीटर लंबा पिज्जा, ये हैं भारत के 5 सबसे बड़े फूड

By मेघना वर्मा | Updated: April 10, 2018 10:01 IST

मुंबई के ही एक होटल में मिलने वाला ये बर्गर आपकी भूख को मिटाने का काम करता है। 7 इंच लम्बे इस बर्गर को आप अकेले नहीं खा सकते।

Open in App

शानदार ऐम्बिएन्स, बड़े हॉल, रंग-बिरंगी कुर्सियां और लजीज व्यंजन, आपने आज तक किसी भी बड़े होटल में जाकर इन सभी चीजों का लुत्फ उठाया होगा।अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर डोसा, बर्गर, पिज्जा और आईसक्रीम भी खाया होगा। बात करें अगर दोस्तों को पार्टी देने की तो अक्सर आपकी जेब पर इसका काफी असर पड़ता है। मंहगे होटलों में जाकर पार्टी देने का मतलब ढेर सारा खाना और उसका लम्बा चौड़ा बिल।लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि अब आप चाहे जितने भी दोस्तों के साथ जाएं सिर्फ एक ही थाली में आप सभी का पेट फुल हो जाएगा तो? जी हां, आज मैं आपको बताने जा रही हूं देश के कुछ ऐसे ही सबसे बड़े (बिगेस्ट) फूड के बारे में जिसे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी खाएंगे तब भी एक प्लेट में खाना बच ही जाएगा।

1. बाहुबली थाली, पुणे

पुणे के होटल 'द हाउस ऑफ पराठा' में भारत की सबसे बड़ी थाली सर्व की जाती है। स्टफ्ड पराठा के लिए जाना-जाने वाला ये होटल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। जेएम रोड पर स्थित इस हाउस ऑफ पराठा में 12 महीने फूडीज का जमावड़ा लगा रहता है। 1500 की मिलने वाली इस बाहुबली थाली में 15 तरह की सब्जियां और रायता, दो ग्लास लस्सी, चार पापड़, एक प्लेट सलाद और दही आचार के साथ तीन लार्ज साइज के पिज्जा के बराबर पराठा सर्व किया जाता है जिसे कोई भी अकेला नहीं खा सकता।तो अगली बार अगरआपका पुणे जाने का प्लान बन रहा हो तो 'द हाउस ऑफ पराठा' जाने का प्लान जरूर बनाएं।

2. द एवरेस्ट इन मुंबई

सपनों के शहर मुंबई में जहां लोगों के पास खाने की भी फुर्सत नहीं हैं वहां एक ऐसी जगह भी हैं जहां सर्व किया गया डेजर्ट अपने आप में ही पूरे खाने के बराबर हो जाता है।मुंबई में स्थित 'द बरू कॉर्नर' में शायद देश की सबसे ऊंची आइस क्रीम द एवरेस्ट सर्व की जाती है। 400 रूपये की मिलने वाली इस आइस क्रीम को एक साथ एक के ऊपर एक खड़ा करने के लिए सबसे बड़े टूथपिक की जरूरत होती है।इस डेजर्ट को हम आइस क्रीम और कैरेमल का मिश्रण भी कह सकते हैं। इसका बेस बनाने के लिए वेफर और कैरेमल का इस्तेमाल किया जाता है।इसके बाद चॉकलेट ब्रोउनी,चॉकलेट सौस, वेफर्स और आइस क्रीम से एवरेस्ट तैयार किया जाता है।

ये भी पढ़े: भारत के ये 5 'जम्बो किचन' रोजाना हजारों लोगों का फ्री में भरते हैं पेट

3. डोसा

दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा डिश डोसा, किस पसंस नहीं होता।कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें भूख लगने पर सिर्फ साउथ इंडियन खाना ही पसंद आता है। अगर आपको भी डोसा खाने का शौक है तो बेंगलुरु में आप सबसे बड़े डोसा को एन्जॉय कर सकते हैं। यहां मिलने वाला ये डोसा इतना बड़ा होता है कि इसे एक साथ 6 बड़ी थालियों में सर्व किया जाता है।आर के डोसा कैंप में मिलने वाले इस डोसे की लम्बाई 4 फुट की होती है। 200 रूपये के मिलने वाले इस डोसे के साथ ढेर साड़ी चटनी और मसाला भी दिया जाता है।

4. वन मीटर लम्बा पिज्जा

पिज्जा खाने का शौख है तो आपको मुंबई की सैर जरूर करनी चाहिए। यहां आपको भारत का सबसे बड़ा पिज्जा खाने का सुख मिलेगा।इस पिज्जा की लंबाई एक मीटर लगभग 40 इंच की होती है। इस पिज्जे को तबभी बनाया जाता है जब उसका आर्डर किया गया हो ताकि वह फ्रेश पिज्जा की डिलेवरी कर सकें। ढेर सारे चीज के साथ तीन हजार का आने वाला ये पिज्जा आपको खुद के पसंद की टोपिंग्स चुनने की भी परमिशन देता है।

5. द गॉडफादर बर्गर

मुंबई के ही एक होटल में मिलने वाला ये बर्गर आपकी भूख को मिटाने का काम करता है। 7 इंच लम्बे इस बर्गर को आप अकेले नहीं खा सकते। इसे बनाने के लिए बन के साथ 3 से 4 लेयर पैटीज की लगाई जाती है जिसे आप चाहे तो वेज या नॉन-वेज भी करवा सकते हैं। इसके साथ ही इस बर्गर में चीज की भी भरपूर लेयर होती है। 550 रूपए में मिलने वाला ये बर्गर आप और आपके दोस्तों की भूख मिटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

तो अगली बार कभी भी आपको भूख लगे या भुक्कड़ दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान करें तो इन सारी जगहों में से किसी एक को अपना फूड डेस्टिनेशन जरूर चुनें।

टॅग्स :फूडहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

भारतTomato Price Hike: टमाटर के दाम ने जेब पर डाला असर, महज 15 दिनों में 50% तक कीमतें बढ़ी; जानें क्या है वजह

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड