लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि रेसिपी: व्रत में इन 2 तरीकों से बनाएं साबूदाना, खाते ही आ जाएगा मजा

By मेघना वर्मा | Updated: October 11, 2018 08:00 IST

साबूदाने से बने व्यंजन को भी हम कई तरह से बनाकर नवरात्रि व्रत में खा सकते हैं। आज हम आपको साबूदाना से बने ऐसे ही कुछ व्यंजन बताने जा रहे हैं जिसे खाकर आप चटपटे आलू और सिंघाड़े की कढ़ी या अन्य कोई भी व्यंजन भूल जाएंगे।

Open in App

शारदीय नवरात्रि आज यानी 10 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गए हैं। ऐसे में लोग मां दुर्गा को मानाने के लिए उनकी कृपा पाने के लिए व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मां के 9 दिनों तक का उपवास रखते हैं। जिसमें सिर्फ फलहारी खाने को ही खाते हैं।

ऐसे में सिर्फ सिंघाड़े का आटा या आलू ही लोग खाना पसंद करते हैं। मगर कम लोग ही जानते हैं कि साबूदाने से बने व्यंजन को भी हम कई तरह से बनाकर व्रत में खा सकते हैं। आज हम आपको साबूदाना से बने ऐसे ही कुछ व्यंजन बताने जा रहे हैं जिसे खाकर आप चटपटे आलू और सिंघाड़े की कढ़ी या अन्य कोई भी व्यंजन भूल जाएंगे। 

बनाएं दही-साबूदाना

चूंकी साबूदाना, पानी में भीगा हुआ होता है तो इसलिए वो आपके पेट को भारी होने से बचाता है और दही आपके पेट को ठंडा रखती है। इन दोनों का ही मिश्रण आपके पेट को स्वस्थ्य रखता है। आप भी इस नवरात्रि दही और साबूदाना बनाकर, व्रत में भी स्वादिष्ट भोजन कर सकते हैं।  

दही-साबूदाना बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी

साबूदाना- 1 कपमूंगफली का पाउडर - 3 चम्मचदही - 1 कपघी - 1 चम्मचजीरा - 2 चम्मचकटी मिर्च - 3 चीनी - 1 चम्मचसेंधा नमक - स्वाद के अनुसार 

दही-साबूदाना बनाने की विधि

* एक कप में दही और पानी को अच्छी तरह मिलाएं। * इसके बाद एक गर्म कढ़ाई में 3 से 4 मिनट तक साबूदाने को भून लें।* जब ये भून जाए तो साबूदाने को दही पानी वाले मिश्रण में डालकर ढ़क दें। * 2 से 3 घंटे बाद इसे देखें, अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें दही और पानी का मिश्रण फिर मिला लें। * इसके बाद इसमें मूंगफली का पाउडर, चीनी, नमक मिला लें। * अब घी में हरी मिर्च और जीरा से तड़का लगाकर खिचड़ी में मिला लें। * तैयार है आपका टेस्टी दही-साबूदाना। 

2. साबूदाना पुलाव

आपने अभी तक आलू-साबूदाना या मटर साबूदाना खाया होग इस नवरात्रि आप साबूदाना का पुलाव खा सकते हैं। 

साबूदाना पुलाव बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी

साबूदाना - 1 कपकटी गाजर - 1 कपकटी बीन्स - एक चौथाई कपमटर - एक चौथाई कपहरी मिर्च - 1 चम्मचलौंग - 2इलायची - एक चौथाई चम्मचकाजू - 5 बादाम - 2सेंधा नमकघी

साबूदाना पुलाव बनाने की विधि

* बादाम और साबूदाना को 2 सो 3 घंटे पहले भिगो दें। * जब बादाम भीग जाए तो इसका छिलका निकाल कर महीन काट लें। * अब एक पैन में घी गर्म करके काजू और बादाम को भून लें। * इसी पैन में और घी डालें साथ लौंग और इलाइची पाउरड डालें। * अब सभी सब्जियां डालकर 10 से 12 मिनट तक अच्छे से पका लें। * जब सब्जियां पक जाएं तो साबूदाने को पानी से निकालकर उसे इस पैन में डाल दें। * नमक डालकर थोड़ी देर ढ़क दें। * तैयार है आपको साबूदाना पुलाव, काजू और बादाम डालकर सर्व करें। 

टॅग्स :नवरात्रिरेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड