लाइव न्यूज़ :

आपके घर पर मौजूद लाल मिर्च पाउडर में मिलावट है या नहीं? खुद ही इन दो तरीकों से करें पता

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 24, 2019 17:57 IST

नकली लाल मिर्च पाउडर को बनाने के लिए और इसका वजन बढ़ाने के लिए इसमें लकड़ी का बुरादा या भूसी का यूज किया जाता है। साथ ही आर्टिफिशियल कलर के जरिए लाल मिर्च को कलर किया जाता है, जो कि हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

Open in App
ठळक मुद्देलाल मिर्च पाउडर में मिलावट के लिए ईंट पाउडर, नमक पाउडर या तालक पाउडर का यूज किया जाता है।नकली लाल मिर्च पाउडर बनाने के लिए आर्टिफिशियल कलर यूज किया जाता है।

खाने को चटपटा और स्पाइसी बनाने के लिए कई लोग लाल मिर्च पाउडर का यूज करते हैं। लेकिन जब आपको पता चले कि आप जिस लाल मिर्च पाउडर का यूज कर रहे हैं वो नकली है तो कैसा लगेगा? ये मिलावटी लाल मिर्ल पाउडर आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए भलाई इसी में है कि इसका टेस्ट कर लिया जाए यानी आप खुद यह पता कर लें कि लाल मिर्च पाउडर असली है या नकली। 

नकली लाल मिर्च पाउडर को बनाने के लिए और इसका वजन बढ़ाने के लिए इसमें लकड़ी का बुरादा या भूसी का यूज किया जाता है। साथ ही आर्टिफिशियल कलर के जरिए लाल मिर्च को कलर किया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप खुद नकली और असली लाल मिर्च पाउडर की पहचान कर सकते हैं।

पहला तरीकाज्यादातर लाल मिर्च पाउडर में मिलावट के लिए ईंट पाउडर, नमक पाउडर या तालक पाउडर का यूज किया जाता है। इस तरह की मिलावट का पता लगाने के लिए आप एक कांच के गिलास में सादा पानी लें। अब इसमें एक चम्मच मिर्च पाउडर मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर मिर्च पाउडर में मिलावट है तो यह अपना रंग बदल देगा। अगर लाल मिर्च पाउडर में ईंट पाउडर डाला गया है तो पानी का कलर लाल या भूरे रंग का हो जाएगा। 

लाल मिर्च पाउडर की असली पहचान का सबूत यह है कि यह पानी में आसानी से घुलता नहीं है। अगर लाल मिर्च पाउडर पानी में पूरी तरह घुल गया है तो इसका मतलब है कि मिर्च पाउडर में मिलावट की गई है। अगर कांच के गिलास के तल पर एक सफेद सी परत जमा हो जाती है और उसे उंगलियों से छूने पर चिकनाहट महसूस होती है तो यह लाल मिर्च पाउडर में साबुन पत्थर की मिलावट का संकेत है।

दूसरा तरीकाअगर आपको यह पता करना है कि लाल मिर्च पाउडर में स्टार्च की मिलावट की गई है या नहीं तो आयोडीन का यूज करें। इसके लिए एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर में आयोडीन के घोल की कुछ बूंदें डालें। अगर मिर्च का कलर हलका नीले रंग का हो जाता है तो इसका मतलब है कि मिर्च पाउडर में स्टार्च मिलाया गया है। 

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

खाऊ गली अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल