कम बजट में ऐसे कर सकते हैं क्रिसमस पार्टी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 20, 2017 06:23 PM2017-12-20T18:23:07+5:302017-12-25T07:38:46+5:30

घर के पुराने सामान और कुछ चीजों का ध्यान रखकर हम कम बजट में रॅाकिंग पार्टी को ऑर्गनाइज कर सकते हैं।

Christmas party decoration ideas with lowest budget | कम बजट में ऐसे कर सकते हैं क्रिसमस पार्टी

कम बजट में ऐसे कर सकते हैं क्रिसमस पार्टी

क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में होने वाले खर्चे की लम्बी लिस्ट तैयार कर चुके हैं तो यह खबर आपको राहत दिला सकती है। आज हम आपको कम खर्चे में पार्टी करने का आसान तरीका बता रहे हैं। घर की कुछ पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके आप इस क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी को कम बजट अच्छे से मना सकते हैं। सिर्फ यही नहीं घर पर बिना माइक्रोवेव के टेस्टी केक बनाने की ट्रिक भी आज हम आपको बताएंगें।

पुराने कागज और कार्डबोर्ड से सजाएं घर 

क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी घर पर मनाने की सोच रहे हैं तो घर को सजाने और सवांरने के ऊपर खर्चे बहुत आते हैं। इस क्रिसमस आप कम खर्चे में अपने घर को सजा सकते हैं। इसके लिए घर में पड़े कुछ पुराने अखबार और मैगजीन का उपयोग किया जा सकता है। पुराने ग्रेसी कगजों और चमकदार कागज को अलग-अलग आकार में काट कर उससे अपने घर की एक दीवार पर सजा सकते हैं। पुरानी दफ्तियों को काट कर और उसे पेंट करके आप दीवार पर सेंटा डेकोरेटिव टेडी बना सकते हैं। 

पुराने जार से बनेगा सेंटा कैंडिल लैंप

घर में पड़े शीशे के पुराने जार पर ग्लू और दरदरे पिसे नमक को चिपकाकर सुन्दर लैंप बना सकते हैं। इस पर लाल रिबन और डेकोरेटिव्स आइटम लगाकर इसे सजा सकते हैं। रात के समय इस जार के अन्दर कैंडिल जला सकते हैं चाहें तो छोटी लाइट्स या झालरों से भी इसे सजा सकते हैं।

गुब्बारे से सजाएं पूरा घर 

गुब्बारे किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट डेकोरेशन का काम करते हैं। कम खर्चे और कम समय में आप अपने घर को अच्छा लुक दे सकते हैं। नीचे दिए गए वीडियो  से आप भी अपने घर को सजा सकते हैं।

 

पुराने कागज से बनाएं क्रिसमस ट्री

 

क्रिसमस की पार्टी में क्रिसमस ट्री का होना तो बनता है। इसे आप कम बजट में और घर पर पड़े कुछ पुराने सामान से  बना सकते है। नीचे दिए वीडियो को देखकर आप भी बनाइए खुद की पार्टी के लिए क्रिसमक ट्री।

  

प्रेशर कूकर में ऐसे बनेगा क्रिमी चॅाकलेट केक

पार्टी में केक पर होने वाले खर्चे से बचने के लिए आप घर पर बिना माइक्रोवेव के आसानी से केक तैयार कर सकते हैं। कूकर में केक बनाने के लिए कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। कूकर की सीटी और उसका रबड़ निकालकर उसकी सतह पर नमक की एक मोटी परत रखें। उसके बाद 15 से 20 मिनट प्री हिट करें। किसी ढक्कन से नमक को ढक दें। इस ढक्कन के ऊपर अपने केक के बेटर को रखें और 50 से 60 मिनट तक भाप से पकने दें। आपका टेस्टी केक तैयार है।        

Web Title: Christmas party decoration ideas with lowest budget

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे