लाइव न्यूज़ :

घर के खाने से हो गए बोर? दिल्ली में इस जगह 'दूसरी बीवी' देगी लजीज खाना, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

By उस्मान | Updated: January 9, 2019 13:37 IST

Open in App

अगर आप विभिन्न तरह की लजीज चीजें खाने के शौकीन हैं, तो आपको दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर स्थित 'सेकंड वाइफ' नामक रेस्टोरेंट के बारे में जरूर जानते होंगे। ये रेस्टोररेंट्स न केवल अपने अनोखे नाम बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी फेमस हैं। खैर, अब इस रेस्टोरेंट का हिंदी वर्जन भी खुल चुका है जिसका नाम है 'दूसरी बीवी'। 

यकीनन इस रेस्टोरेंट का नाम आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। लेकिन इस अनोखे नाम की वजह से 25 दिसंबर को शुरू हुए इस रेस्टोरेंट ने महज 15 दिनों में सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर इस रेस्टोरेंट के फोटो तेजी से शेयर हो रहे हैं। कोई इसे एक बेहतर कॉन्सेप्ट बता रहा है, तो कोई इसका मजाक बना रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि इस अनोखे नाम की वजह से ही यह पॉपुलर हो गया है। 

रेस्टोरेंट के ओनर सागर के अनुसार, वो एक अनोखे नाम के साथ रेस्टोरेंट खोलना चाहते थे। उन्होंने बताया कि घर में मां, बहन और बीवी खाना बनाती है मां और बहन को लेकर रेस्टोरेंट का नाम फिट नहीं बैठ रहा था। वाइफ के नाम से सर्च किया तो 'सेकंड वाइफ' नाम से कई रेस्टोरेंट थे, तो हमने इसका इस नाम का हिंदी नाम फाइनल किया। 

इस रेस्टोरेंट में आप नॉर्थ इंडियन, तंदूरी और मुगलई फूड्स का आनंद ले सकते हैं। सागर के अनुसार, ग्राहकों को हमारी दाल मखनी और पनीर टिक्का जैसी डिशेज खूब पसंद आ रही हैं। फूड वेबसाइट जोमैटो पर भी रेस्टोरेंट को अच्छे रिव्यू मिले हैं। ग्राहक यहां के दाल मखनी, अचारी सोया चाप, पनीर टिक्का, मशरूम मसाला आदि डिशेज की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :फूडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड